राम, कृष्ण, गाय.. Congress के सहाय, क्या BJP असहाय? भाजपा आखिर किन मुद्दों को लेकर कांग्रेस को घेरेगी?
राम, कृष्ण, गाय.. Congress के सहाय, क्या BJP असहाय? भाजपा आखिर किन मुद्दों को लेकर कांग्रेस को घेरेगी?
सौरभ सिंह परिहार/रायपुर : Congress snatched BJP’s issue in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में चुनावों के नजदीक आने के साथ ही मुद्दों पर संग्राम तेज होता जा रहा है। सत्ता के सिंहासन तक पहुंचने के लिए एक दूसरे के मुद्दों पर सेंध की रणनीति भी अपनाई जा रही है। कांग्रेस का दावा है कि उसने भाजपा से वो मुद्दे छीन लिए हैं। जिनके नाम पर वो राजनीति करती रही है।
Read More : कहीं इस बैंक में तो नहीं है आपका खाता? RBI ने लगाया इतने लाख रुपए का जुर्माना, कर गए थे ये गलती
Congress snatched BJP’s issue in Chhattisgarh दरअसल, CM भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा अब गाय, राम-कृष्ण के नाम से वोट नहीं मांग सकती है। सीएम के इस बयान ने छत्तीसगढ़ में मुद्दों की सियासत को गरमा दिया है। दरअसल छत्तीसगढ़ में जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं, सियासी संग्राम में मुद्दों की तलवारों को धार दी जा रही है। वैसे भाजपा अब तक प्रभु श्रीराम, गाय से लेकर धार्मिक आस्था से जुड़े मुद्दों को सियासी हथियार बनाती रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का दावा है कि इन मुद्दों को उसने भाजपा से झटक लिया है। CM भूपेश बघेल ने सवाल किया कि प्रभु श्रीराम, श्रीकृष्ण और गाय का मुद्दा तो उनके पास रहा नहीं तो अब भाजपा किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। CM भूपेश ने ये जरूर कहा कि भाजपा के पास धर्मांतरण का मुद्दा बचा है। कांग्रेस नेताओं के बयानों ने मुद्दों को लेकर सियासी गरमाहट बढ़ी दी तो भाजपा नेताओं ने भी पलटवार करने में देर नहीं की।
छत्तीसगढ़ में धान, गोधन न्याय योजना समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस खुद के आगे होने का दावा करती दिख रही है। अब भाजपा की पिच पर भी कांग्रेस की बल्लेबाजी करने की रणनीति भी तैयार है। क्योंकि राम वनगमन परिपथ, माता कौशल्या मंदिर जीर्णोद्धार, निकायों में कृष्णकुंज निर्माण की योजना। ये वो काम हैं जिन पर कांग्रेस- भाजपा को सीधी चुनौती दे रही है। फिलहाल मुद्दों की सेंधमारी पर जो जुबानी जंग जारी है। उसका नतीजा चुनावी जंग में ही सामने आएगा।

Facebook


