Crime in Raipur : आर्मी के जवान के साथ मारपीट, 1 नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
Crime in Raipur : आए दिन सामने आ रहे चाकूबाजी, मारपीट और मर्डर की वारदातें से क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है...
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध बेलगाम होते नजर आ रहा है। आए दिन सामने आ रहे चाकूबाजी, मारपीट और मर्डर की वारदातें से क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। वहीं आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब आर्मी के जवान के साथ भी मारपीट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित 25 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, सीएम शिवराज के खिलाफ किया था प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार मोवा थाना पुलिस ने आर्मी के जवान के साथ मारपीट करने वाले 1 नाबालिग समेत 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी आसिफ अली और अब्दुल शाहिल समेत 1 नाबालिग ने मिलकर आर्मी के जवान को घेरकर उसके साथ मारपीट की।
यह भी पढ़ें: टीबी, कैंसर, अस्थमा से पीड़ित पुलिसकर्मियों को नहीं भेजा जाएगा भीड़भाड़ वाले इलाकों में, आदेश जारी

Facebook


