Bilaspur Road Accident: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, धान रोपाई करने जा रही इतनी महिलाओं की मौके पर मौत, मची चीख पुकार

Bilaspur Road Accident: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, धान रोपाई करने जा रही इतनी महिलाओं की मौके पर मौत, मची चीख पुकार

Bilaspur Road Accident: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, धान रोपाई करने जा रही इतनी महिलाओं की मौके पर मौत, मची चीख पुकार

Bilaspur Road Accident: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, धान रोपाई करने जा रही इतनी महिलाओं की मौके पर मौत, मची चीख पुकार /image: AI Generated

Modified Date: July 21, 2026 / 12:39 pm IST
Published Date: July 21, 2026 12:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर के हिर्री थाना क्षेत्र में मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा
  • हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
  • 20 से अधिक मजदूर धान की रोपाई के लिए जा रहे थे, घायलों का सिम्स अस्पताल में इलाज जारी

बिलासपुर। Bilaspur Road Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहे है। यहां आए दिन अलग-अलग जिलों से रोड एक्सीडेंट में कई लोग अपनी जान गवां रहें है। इसी बीच के बिलासपुर से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है, हिर्री थाना क्षेत्र में मजदूरों से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हिर्री थाना क्षेत्र का मामला।

धान की रोपाई के लिए जा रहे थे

Bilaspur Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में 20 से ज्यादा मजदूर सवार होकर धान की रोपाई के लिए सकर्रा से मेंढ़पार जा रहे थे। तभी गांव के पास ही अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Chhattisgarh Road Accident)

Bilaspur Road Accident सूचना मिलते ही हिर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल खबर लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.