नहीं देखी होगी कुत्ते की ऐसी वफादारी! ठिठुराती रात में नवजात सुलाए रखा और पुचकारते रहे, जाने कौन छोड़ गया था?

Ads

ठिठुराती रात में नवजात सुलाए रखा और पुचकारते रहे, जाने कौन छोड़ गया था?! Dog Save Newly Born Baby in Cold Night

  •  
  • Publish Date - December 18, 2021 / 11:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

लोरमी: Dog Save Newly Born Baby मशहूर विचारक चार्ल्स यू ने कहा था कि यदि मैं अपने कुत्ते जितना आधा इंसान भी हो पाऊं, तो मैं अपने आपसे और भी बेहतर दोगुना इंसान बन पाऊंगा। ये विचार थोड़े अजीब लग सकते हैं। उनके लिए, जिन्होंने कुत्ते की वफादारी नहीं देखी। हो सकता है कि आपने भी न देखी हो, मगर यकीन मानिए कि कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जो ये बात मानने पर मजबूर कर देती हैं। वफा चाहिए तो एक कुत्ता पाल लो, इंसान के फितरत में अब वफा नहीं।

Read More: महंगाई भत्ता सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, किया मौलिक अधिकार रैली का ऐलान

Dog Save Newly Born Baby जी हां, ये शेर सच होकर मुंगेली जिले के लोरमी के पास छोटे से गांव सरिसताल में उतर आया। दरअसल कुत्तों के पिल्लों के बीच एक दिन का नवजात मासूम ऐसे ही पड़ा था, जाने किसने दुनिया से आंख न मिला पाने की शर्म में इस मासूम को दुनिया में लाकर इन कुत्तों के बीच छोड़ दिया। लेकिन जब इंसानियत मरी, तो कुत्तों की वफादारी ने सांसें लीं। अगहन की ठिठुराती रात में पैरावट के बीच कुत्ते के इन पिल्लों ने अपने बीच इस नवजात को सुलाए रखा और उसे पुचकारते रहे। सुबह जब गांव के लोगों ने ये देखा, तो उनके भी होश उड़ गए।

Read More: यहां आधार कार्ड दिखाने पर ही मिलता है गुपचुप, चोरी-छिपे खा लिया तो हो जाते हैं बीमार! जानिए क्या है माजरा?

पूरा गांव हैरान है कि कुत्तों ने मासूम को नुकसान नहीं पहुंचाया, वो पूरी तरह स्वस्थ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाइल्ड लाइन को सूचना भेजी। बाल कल्याण समिति ने इस मासूम बच्ची का नाम भी आकांक्षा रख लिया है। कभी-कभी इंसान की बेरहमी पर कुत्तों की वफादारी भारी पड़ती है। शायद तभी मार्क ट्वेन ने कहा था- कुत्ता अच्छा होता है। मैं उसके स्वर्ग में जाने की इच्छा रखता हूं, न कि इंसानों की।

Read More: ‘ये छत्तीसगढ़ का कारगर मॉडल है’ सीएम भूपेश बघेल ने हेलीकॉप्टर से वीडियो शूट कर किया शेयर