भोपाल : CM Mohan Yadav On Dharmendra Pradhan Resignation केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री के कार्यकाल और उनके कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को अभूतपूर्व बताया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी पोस्ट में धर्मेंद्र प्रधान के फैसलों और समर्पण की तारीफ करते हुए लिखा, “राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से आपने भारतीय ज्ञान परंपरा और मातृभाषा आधारित शिक्षा को एक नई दिशा दी है।” Dharmendra Pradhan Resignation उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में काम करने के दौरान उन्होंने छात्र हित में धर्मेंद्र प्रधान द्वारा किए गए कार्यों को बेहद करीब से देखा है। शिक्षा क्षेत्र में उनके द्वारा दिया गया योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। इसके साथ ही सीएम ने उनके बेहतर और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
आपने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा, मातृभाषा आधारित शिक्षा, कौशल विकास एवं गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को नई दिशा और सुदृढ़ आधार प्रदान किया।
छात्र हित एवं शिक्षा सुधार के लिए आपके द्वारा किए गए कार्यों का मैं साक्षी रहा हूँ।… https://t.co/IoRxbekCDW
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 25, 2026
Vishnu Deo Sai On Dharmendra Pradhan Resignation: नीट पेपर लीक मामले में आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इसे कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) की बड़ी जीत मानी जा रही है। इस संबंध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर ट्वीट कर इस्तीफे की जानकारी दी। वहीं, अब इस मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रिएक्शन सामने आया है।
माननीय श्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में प्रत्येक दायित्व का निर्वहन सदैव निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ किया है।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने विकसित भारत के संकल्प… https://t.co/zKnpivWVgR
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) July 25, 2026
Vishnu Deo Sai On Dharmendra Pradhan Resignation विष्णुदेव साय ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि- धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सार्वजनिक जीवन में प्रत्येक दायित्व का निर्वहन सदैव निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ किया है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों, तकनीकी एवं उच्च शिक्षा के विस्तार तथा विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के सृजन में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने पद से त्यागपत्र देने का उनका निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों, मर्यादा और सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का परिचायक है। राष्ट्रसेवा के उनके सतत प्रयास निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते रहें। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।