BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Sukma News: वर्दी का फर्ज, इंसानियत का धर्म.. बीमार ग्रामीण के लिए देवदूत बने DRG जवान, स्वतंत्रता दिवस की ड्यूटी पर निकले थे सुरक्षाकर्मी

वर्दी का फर्ज, इंसानियत का धर्म.. बीमार ग्रामीण के लिए देवदूत बने DRG जवान, DRG jawan becomes angel for sick villager

Sukma News: वर्दी का फर्ज, इंसानियत का धर्म.. बीमार ग्रामीण के लिए देवदूत बने DRG जवान, स्वतंत्रता दिवस की ड्यूटी पर निकले थे सुरक्षाकर्मी
Deepak Sahu
Published: 15 Aug 2026 | 12:48 pmModified: 15 Aug 2026 | 3:44 pm

सुकमा। Sukma News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ड्यूटी पर निकले डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों ने मानवता की मिसाल पेश की। जवानों ने गंभीर रूप से बीमार एक आदिवासी ग्रामीण को कंधे पर लादकर अस्पताल पहुंचाया और समय पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद की।

जानकारी के अनुसार सुकमा जिले में डीआरजी जवान स्वतंत्रता दिवस की ड्यूटी के लिए क्षेत्र में रवाना हुए थे। इसी दौरान उन्हें भीमापुरम क्षेत्र में एक आदिवासी ग्रामीण के गंभीर रूप से बीमार होने की जानकारी मिली। ग्रामीण की हालत को देखते हुए जवानों ने बिना देर किए उसे अपने कंधे पर उठाया और अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाली। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण मरीज को अस्पताल तक पहुंचाना आसान नहीं था। इसके बावजूद जवानों ने रास्ते की मुश्किलों की परवाह किए बिना बीमार ग्रामीण को कंधे पर लादकर सीआरपीएफ हॉस्पिटल, रायगुड़म तक पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने ग्रामीण का उपचार शुरू किया।

फिलहाल रायगुड़म स्थित सीआरपीएफ अस्पताल में आदिवासी ग्रामीण का इलाज जारी है। डीआरजी जवानों की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। सुरक्षा ड्यूटी के साथ-साथ जरूरतमंद ग्रामीण की मदद कर जवानों ने यह संदेश दिया कि वर्दी के पीछे संवेदनशीलता और मानवता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सुकमा में स्वतंत्रता दिवस की ड्यूटी पर निकले डीआरजी जवानों ने गंभीर रूप से बीमार आदिवासी ग्रामीण को कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: DRG jawan becomes angel for sick villager

शहर की खबरें

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm