BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

PM Modi Speech: ग्रीन इकोनॉमी से लेकर किसान और फूड प्रोडक्शन प्रोसेसिंग तक.. PM मोदी ने किया सप्त धारा का आह्वान, बताया कैसे आगे बढ़ेगा देश

ग्रीन इकोनॉमी से लेकर किसान और फूड प्रोडक्शन प्रोसेसिंग तक.. PM मोदी ने किया सप्त धारा का आह्वान, PM Modi invoked the Sapta Dhara

PM Modi Speech: ग्रीन इकोनॉमी से लेकर किसान और फूड प्रोडक्शन प्रोसेसिंग तक.. PM मोदी ने किया सप्त धारा का आह्वान, बताया कैसे आगे बढ़ेगा देश
Deepak Sahu
Published: 15 Aug 2026 | 8:49 amModified: 15 Aug 2026 | 1:00 pm

नई दिल्लीः PM Modi Speech देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से सप्त धारा का आह्वान करते हुए कहा कि इसकी शक्ति से देश को नई ऊंचाई तक पहुंचाएंगे। पीएम ने कहा कि कॉस्ट, क्वालिटी और मैन्यूफैक्चरिंग के मानदंडों से विश्व से ऊपर उठना पड़ेगा। ग्लोबल मार्केट में क्वालिटी के दम पर अपनी वैल्यू बढ़ाने की जरूरत है। दुनिया में किसानों के लिए बाजार खुल चुके हैं। हमारे पारंपरिक खाने, मसाले और भी जो चीजें हैं उसे ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाना है। आज का दौर एआई, इनोवेशन का है। हमें डिजिटल पब्लिक टेक्नोलॉजी का हब बनना है। मेड इन इंडिया 6जी देश के हर कोने में पहुंचे। शहरों को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ना होगा। हमें हमारे पोर्ट को डेवलपमेंट की दिशा में आगे ले जाना है।

उन्होंने कहा कि आज देश के सामने शक्ति की सप्तधारा का आवाहन करता हूं। आने वाले 5-7 साल में जो पिछले 5-7 दशक में नहीं हुआ। वो सप्तधारा से सामर्थ्य से शक्ति से देश को नई ऊंचाई, नई गति देंगे। हमें मैन्यूफैक्चरिंग को आगे बढ़ाना होगा। हमें छोटे पुर्जे भी बनाने हैं। हमें कंपोनेंट से लेकर कंपलीट मैन्यूफैक्चरिंग तक चाहिए। हर उद्योग से मैं कहना चाहता हूं ग्लोबल मार्केट में हमारी पहचान विश्वसनीयता के साथ होनी चाहिए। क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

मोदी बोले- फूड प्रोडक्शन प्रोसेसिंग में ग्लोबल मार्केट में पहचान बनानी है

PM Modi Speech पीएम ने कहा- सप्तधारा की दूसरी शक्ति है किसान और फूड प्रोडक्शन प्रोसेसिंग। हमें इस दिशा में आगे बढ़ना है। हमें वहां पहुंचना है। हमारे खान-पान मसालों फूल फल को ग्लोबल ब्रांच बनने चाहिए। पीएम ने कहा- सप्तधारा की तीसरी शक्ति है टेक्नोलॉजी और इनोवेशन। आज जमाना डेटा सेंटर, एआई, क्वॉंटम का है। इमर्जिंग टेक्नोलॉजी भी हमें चुनौती दे रही हैं। हमें इनोवशन का हब बनना है। भारत की डिजिटल पब्लिक टेक्नोलॉजी को दुनिया के कोने कोने तक पहुंचाना है। हमें इसके लिए प्रयास करने चाहिए।

देश के सीमलेस फास्ट कनेक्टिविटी को बढ़ाना होगा (PM Modi Speech)

पीएम ने कहा- सप्तधारा की चौथी शक्ति है गति शक्ति। ये देश के सीमलेस फास्ट कनेक्टिविटी को बढ़ाना होगा। शहरों को मेट्रो से जोड़ना होगा। हमारे पोर्ट्स को पोर्ट लैंड डेवलपमेंट की दिशा में आगे बढ़ना होगा। मोदी ने कहा- सप्तधारा की पांचवी शक्ति है रक्षा शक्ति। डिफेंस में आत्मनिर्भर होना भारत और दुनिया ने अनुभव कर लिया है। साइबर सुरक्षा भी हर घर के लिए चुनौती बन रही है। वो भी रक्षा का क्षेत्र है जिसमें युवा शक्ति के सामर्थ्य का इस्तेमाल हम कर सकते हैं।

मोदी बोले- भारत ग्रीन मूवमेंट का सामर्थ्य लेकर चल रहा है

पीएम ने कहा- सप्तधारा की छठी शक्ति है ग्रीन इकोनॉमी और ब्लू इकोनॉमी। हमें ग्रीन हाइड्रोजन, रिन्यूबल एनर्जी, एनर्जी स्टोरजे, ग्रीन मोबालिटी, ग्रीन मैन्यूफैक्चरिंग इन ग्लोबल स्केल को पाकर रहना है। हम समस्याओं का समाधान दे रहे हैं। भारत ग्रीन मूवमेंट का सामर्थ्य लेकर चल रहा है। ब्लू इकोनॉमी के लिए हमारे पास लंबा कोस्ट लाइन, फिशरीज , कोस्टल टूरिज्म, कोस्टल टेक्नोलॉजी है इन क्षेत्रों में हम आगे बढ़ सकते हैं।

पीएम ने कहा- सप्तधारा की सातवीं शक्ति है भारत का सॉफ्ट पॉवर । इसकी ताकत है। योग ने पूरी दुनिया को भारत के साथ जोड़कर रखा है। भारत के पास आस्था के केंद्र हो, आर्युवेद हो, होलिस्टिक हेल्थकेयर, हील इन का मूवमेंट हो, हैंडीक्राफ्ट, संस्कृति, फिल्में, गेमिंग, क्रिएटिव वर्ल्ड हो, वीएफएक्स, एनिमेंशन, डिजिटल कंटेंट हो।

इसमें हम अपना रुतब दिखा सकते हैं। हमें इसको वैश्विक सामर्थ्य के रूप में विकसित करना होगा। दुनिया आज भारत का वर्ल्ड ऑडियो विजुअल और एंटरटेनमेंट समिट का इंतजार करती है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: PM Modi invoked the Sapta Dhara

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm