Reported By: Akash Rao
,Durg Double Murder News | Photo Credit: IBC24
दुर्ग: Durg Double Murder News प्रदेश में हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है, यहां अलग अलग हिस्सों से हत्या का मामला सामने आते रहता है। ऐसा ही एक मामला दुर्ग जिले से सामने आया है, जहां आरक्षक की पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
Durg Crime News मिली जानकारी के अनुसार, घटना स्मृति नगर थाना क्षेत्र के STF कॉलोनी का है। बताया जा रहा है कि यहां आरक्षक की पत्नी और बच्चों पर जानलेवा हमला किया गया। जिसके बाद दोनों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
Durd Latest News बताया जा रहा है कि घटना सुबह की है। दरअसल, आरक्षक की प्रेमिका आज उनके घर पहुंची हुई थी, इसी दौरान आरोपी प्रेमिका ने आरक्षक की पत्नी और उसके बच्चों पर जानलेवा हमला किया। आनन फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है और मामले की जांच कर रही है।
Durg Murder News इससे पहले दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पोलसाय पारा में बच्चों की लड़ाई में एक व्यक्ति की मौत से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान मृतक के सीने पर एक नाबालिग ने मुक्का मारकर हत्या कर दी, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि देर शाम 52 वर्षीय मृतक संतोष ढांडे अपने घर पर था, तभी उसके बेटे को कुछ बच्चों ने खेल-खेल में विवाद के बाद पीट दिया, जानकारी मिलने पर संतोष उन बच्चों को समझाने घर के करीब गली पर गया, इस दौरान उसकी पत्नी और बेटा भी साथ था। समझाते वक्त विवाद हुआ और धक्का मुक्की हो गई। इस दौरान एक धक्का संतोष के सीने पर लगा और वो वहीं बेसुध होकर गिर पड़ा, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शव को लेकर बिना किसी पुलिस कार्यवाही के घर ला लिया गया। सनसनी फैलने से पुलिस को जानकारी हुई। तब जाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा। परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान एक नाबालिग के मुक्के से सीधे हृदय पर चोट लगा, जिसके कारण वह वही बेसुध हो गए जिसके कारण ही उनकी मौत हुई है।
जिस नाबालिग पर आरोप लग रहा है वह महज 13 से 14 साल का बताया जा रहा है, जो कि अपने घर पर ताला लगाकर फरार है जिसकी तलाश भी पुलिस कर रही है,तो वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।