MP IAS Posting: मध्यप्रदेश के इन जिलों को मिले नए असिस्टेंट कलेक्टर! ट्रेनिंग के बाद पहली बार फील्ड में मिली पोस्टिंग, देखें सूची

मध्यप्रदेश के इन जिलों को मिले नए असिस्टेंट कलेक्टर! ट्रेनिंग के बाद पहली बार फील्ड में मिली पोस्टिंग, New IAS officers Posting in Madhya Pradesh

MP IAS Posting: मध्यप्रदेश के इन जिलों को मिले नए असिस्टेंट कलेक्टर! ट्रेनिंग के बाद पहली बार फील्ड में मिली पोस्टिंग, देखें सूची
Modified Date: April 24, 2026 / 11:58 pm IST
Published Date: April 24, 2026 11:58 pm IST

भोपालः MP IAS Posting: मध्यप्रदेश कैडर के वर्ष 2025 बैच के 8 आईएएस अधिकारियों को राज्य सरकार ने जिलों में पदस्थ कर दिया है। सभी अधिकारियों को परिवीक्षाधीन अवधि के तहत सहायक कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। ये सभी अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से प्रशिक्षण पूरा करने के बाद फील्ड में अपनी पहली जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रशासनिक अनुभव प्राप्त करने के उद्देश्य से इन्हें विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है।

MP IAS Posting:  मिली जानकारी के अनुसार आयुषी बसंत को झाबुआ, आशी शर्मा को धार, माधव अग्रवाल बड़वानी, सौम्या मिश्रा को सिंगरौली, श्लोक वाइकर को कटनी जिले में पोस्ट किया गया है

देखें पूरी सूची

 

ये भी पढ़ें 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।