दुर्ग: Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर के मोहलाई रोड पंचशील नगर स्थित एक खाली प्लॉट में एक अज्ञात युवक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतक की पहचान शिवपारा निवासी अनिल यादव के रूप में हुई है। घटनास्थल से बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी भी बरामद की गई है जिससे संदेह और गहरा गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
Durg News: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नशा करने के दौरान आपसी विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है और जल्द ही हत्या के पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें
- जंगल में मेडिकल छात्रा से गैंगरेप! कॉलेज के बाहर से उठा ले गए… फिर जंगल में बारी-बारी बनाया हवस का शिकार, पीड़िता को अकेले छोड़कर भाग गई सहेली
- दीपावली से पहले महिलाओं के लिए खुशखबरी, सीएम मोहन यादव आज लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त करेंगे ट्रांसफर, जानें कितने पैसे आएंगे खाते में
- अयोध्या के प्रसिद्ध मंदिर के महंत राम मिलन दास की संदिग्ध मौत! सीएम योगी से थे करीबी संबंध, खाना खाते ही मुंह से झाग, फिर… नौकरानी गायब

