Congress MLA Devendra Yadav Video: MLA देवेंद्र यादव ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई, मीडिया के सा​मने रोते-रोते कही ये बात

MLA देवेंद्र यादव ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई, मीडिया के सा​मने रोते-रोते कही ये बात! MLA Devendra Yadav viral Video

Modified Date: November 5, 2023 / 08:02 pm IST
Published Date: November 5, 2023 8:02 pm IST

भिलाई: MLA Devendra Yadav viral Video  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र भी जारी कर दिए हैं और इसके बाद से आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। लेकिन इस बीच भिलाई नगर विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, वायरल वीडियो पर आज देवेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने वायरल वीडियो के बारे में खुलासा किया। इस दौरान मीडिया के सामने ही देवेंद्र यादव रो पड़े।

Read More: चुनावी साल…किसान मालामाल…अगले चंद महीने में अन्नदाताओं के खाते में आएंगे 5 खरब रुपए से अधिक, जानिए कैसे

MLA Devendra Yadav viral Video  मीडिया से बात करते हुए देवेंद्र यादव ने बताया कि ये वीडियो पूरी तरह फर्जी है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इसे भाजपा की वायरल कर रही है। उन्होंने कहा कि, मेरा शुरुआत से एक सार्वजनिक जीवन रहा है। मुझसे जुड़े हर सवाल का जवाब जनता के बीच स्पष्ट होना चाहिए। अब तक विपक्ष द्वारा मेरे राजनीतिक जीवन को लेकर झूठे आरोप लगाकर सवाल उठाया जाता था। लेकिन इस बार बात मेरे व्यक्तिगत जीवन की है। विपक्ष ने मेरे व्यक्तिगत जीवन पर झूठा और गंदा आरोप लगाया है। बीजेपी द्वारा गलत वीडियो बना कर वायरल किया गया। भाजपा पार्टी हमेशा अलग- अलग तरीकों से मुझे बदनाम करने की कोशिश करती रही। कभी मुझे शहर का गुंडा बताया तो कभी मेरा महादेव सट्टा से नाम जोड़ दिया गया। आम जनता, बुजुर्गों और महिलाओं के सामने ये प्रस्तुतीकरण बीजेपी की गंदी सोच दर्शाता है।

Read More: India vs South Africa World Cup Live Score : साउथ अफ्रीका को लगा पांचवा झटका, शमी ने हासिल की दूसरी सफलता

कथित वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने कहा कि, मुझे बताने में भी शर्म आ रही हैं। ये तरीका केवल मेरा दुष्प्रचार करने के लिए अपनाया गया है। इसके जरिए चुनाव के समय लोगों के दृष्टिकोण को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार के वीडियो लीक करके मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। वीडियो में एक ऐसी शक्ल दिखाई जा रही है जिसकी शक्ल मुझसे मिलती है। ये वीडियो मेरे व्यक्तिगत जीवन को खराब कर रहा है।

 

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"