Three Dead Bodies Found: बंद कार के भीतर मिली 3 लोगों की लाश.. पुलिस की जाँच में हैरान कर देने वाला खुलासा, इस वजह से हुई सभी की मौत
Three Dead Bodies Found inside Car: शर्मा ने मीडिया को बताया कि, "हमें शाम करीब 4 बजे एक कार में तीन शवों के बारे में सूचना मिली, जिनमें से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। ऐसा नहीं लगता कि कोई जबरदस्ती की घटना हुई है। हम अभी भी जांच कर रहे हैं।"
Three Dead Bodies Found inside Car || Image- Free Press Journal File
- पीरगढ़ी फ्लाईओवर पर तीन शव मिले
- प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का संदेह
- शवों पर कोई चोट के निशान नहीं मिले
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में पीरगढ़ी फ्लाईओवर पर एक कार में तीन लोग मृत पाए गए है। स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी मीडिया को दी है। (Three Dead Bodies Found inside Car) मृतकों की पहचान रणधीर, शिवनरेश और लक्ष्मी के रूप में हुई है। इनमें से एक व्यक्ति वाहन का मालिक भी है।
प्रारम्भिक जांच में सुसाइड का खुलासा
दरअसल लगभग 15:50 बजे एक पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें बताया गया कि फ्लाईओवर की सर्विस लेन के पास एक कार के अंदर तीन व्यक्ति बेहोश पड़े हैं।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, “आज सुबह बाहरी दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर दो पुरुषों और एक महिला के तीन शव मिले। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह आत्महत्या का मामला है।” पुलिस उपायुक्त (बाहरी जिला) सचिन शर्मा ने एएनआई को बताया कि जांच जारी है।
नहीं मिले शरीर पर चोट के निशान
शर्मा ने मीडिया को बताया कि, “हमें शाम करीब 4 बजे एक कार में तीन शवों के बारे में सूचना मिली, जिनमें से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। ऐसा नहीं लगता कि कोई जबरदस्ती की घटना हुई है। हम अभी भी जांच कर रहे हैं।” (Three Dead Bodies Found inside Car) पुलिस ने बताया कि शवों पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं हैं, और प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह आत्महत्या का मामला है।
#WATCH | Visuals of the car in which three bodies, of two men and one woman, were found earlier today at the Peeragarhi flyover in outer Delhi.
According to the Delhi Police, preliminary investigation suggests it is a case of suicide. pic.twitter.com/KBKpkXz0Na
— ANI (@ANI) February 8, 2026
मोमोज विक्रेता की दम घुटने से मौत
जहांगीरपुरी में बंद कमरे में गैस सिगड़ी पर मोमोज बनाना दो युवकों की मौत की वजह बन गया। इस हादसे में दम घुटने से दोनों की जान चली गई। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।
जानकारी के मुताबिक़ दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 7 फरवरी की रात एक दर्दनाक हादसे में मोमोज बनाने के दौरान गैस से दम घुटने से 2 युवकों की मौत हो गई। मृतक एक बंद कमरे में गैस चूल्हे सिगड़ी पर मोमोज तैयार कर रहे थे और काम खत्म होने के बाद उसी कमरे में सो गए। (Three Dead Bodies Found inside Car) सुबह दोनों युवक अचेत अवस्था में मिले और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मुसाफिक आलम उम्र 18 साल और रुकसद आलम उम्र 30 साल के रूप में हुई है। दोनों बिहार के रहने वाले थे और रोजी-रोटी के लिए जहांगीरपुरी में किराए के कमरे में रहकर मोमोज बेचने का काम करते थे। रात के समय दोनों ने गैस आधारित मोमो स्टीमर या सिगड़ी पर मोमोज बनाए और बाद में गैस हीटर बंद किए बिना कमरे को अंदर से बंद कर सो गए। बंद कमरे में गैस के जहरीले धुंआ बढ़ता गया, जिससे दोनों का दम घुट गया और उनकी जान चली गई।
Two momo vendors Musafik Aalam (18) and Ruksad Aalam (30) found dead in Northwest Delhi’s Jahangir Puri; gas inhalation suspected. pic.twitter.com/wbEc453WZm
— News Arena India (@NewsArenaIndia) February 8, 2026
महिला की संदिग्ध मौत
एक दूसरे मामले में नई दिल्ली में न्यू उस्मानपुर थाने में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम गौतम विहार स्थित मौके पर पहुंची। वहां महिला अपने कमरे के अंदर अचेत अवस्था में मिली। उसे तत्काल जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। (Three Dead Bodies Found inside Car) न्यू उस्मानपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- कनाडा के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेगा दक्षिण अफ्रीका
- भारत मैच के बहिष्कार को लेकर आईसीसी और पीसीबी की बातचीत के बीच बीसीबी प्रमुख लाहौर में
- जसप्रीत सिंह की कहानी: फगवाड़ा से इंग्लैंड में उबर ड्राइवर और फिर इटली की क्रिकेट टीम में
- एसोसिएट क्रिकेटर के तौर पर हमें अपना होमवर्क करना होता है, अमेरिका के वैन शाल्कविक ने कहा
- सूर्यवंशी सहित तीन भारतीय अंडर-19 विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीम में

Facebook


