BJP Leader Viral video : सरेआम भाजपा नेता महिला के साथ कर रहे थे ऐसा काम, वायरल हो गया दबंगई का वीडियो, आप भी देखें

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से भाजपा नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बहरी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर भाजपा नेता संतोष पाठक ने एक महिला दुकानदार के साथ सरेराह मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जबकि कांग्रेस ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

BJP Leader Viral video : सरेआम भाजपा नेता महिला के साथ कर रहे थे ऐसा काम, वायरल हो गया दबंगई का वीडियो, आप भी देखें

BJP Leader Viral video / Image Source : x

Modified Date: February 8, 2026 / 11:27 pm IST
Published Date: February 8, 2026 11:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीधी में भाजपा नेता पर महिला दुकानदार से सरेराह मारपीट का आरोप
  • पुलिस थाने से 100 मीटर दूर हुई घटना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • मामला दर्ज, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं

सीधी: BJP Leader Viral video मध्य प्रदेश के सीधी जिले से भाजपा नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बहरी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर, पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर भाजपा नेता संतोष पाठक ने एक महिला दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। इस मामले में कांग्रेस ने जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

सरेराह मारपीट और गाली-गलौज

जानकारी के अनुसार, भनवार गांव की निवासी हेमा सिंह हनुमना मोड़ के पास एक छोटी दुकान में सब्जी बेचकर अपना गुजारा करती थी। Sidhi Viral Video आरोप है कि भाजपा नेता संतोष पाठक ने तीन महीने पहले महिला की गोमती में तोड़फोड़ कर उसे वहां से हटा दिया था। इतना ही नहीं, उस जगह पर अपनी दुकान रख दी और उसे किराए पर भी चढ़ा दिया। जब पीड़िता ने वहां दुबारा हाथ ठेला लगाकर सब्जी बेचना शुरू किया, तो आरोपी ने उसका ठेला भी गायब करवा दिया। इसके बाद जब पीड़िता उसी स्थान पर बैठकर सब्जी बेचने पहुंची, तो संतोष पाठक ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

 MP Politics News विपक्ष ने साधा निशाना

आरोपी संतोष पाठक को क्षेत्रीय भाजपा विधायक विश्वामित्र पाठक का बेहद करीबी बताया जा रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है वहीँ विपक्ष वीडियो के वायरल होते ही भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साध रहे है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.