Police Line Me Petrol Chori: पुलिस लाइन में आकर बिंदास पुलिस वालों की बाइक से पेट्रोल चोरी करता था युवक, देर रात पकड़ाया रंगे हाथों

Police Line Me Petrol Chori: पुलिस लाइन में आकर बिंदास पुलिस वालों की बाइक से पेट्रोल चोरी करता था युवक, देर रात पकड़ाया रंगे हाथों

Modified Date: February 11, 2024 / 03:06 pm IST
Published Date: February 11, 2024 3:04 pm IST

दुर्ग: Police Line Me Petrol Chori: जब कहीं कोई घटना होती है तो हम न्याय की गुहार लगाने के लिए पुलिस के पास जाते हैं। लेकिन अगर पुलिस वाले के घर पर ही चोरी हो जाए तो वो क्या करे? जी हां चोरी का ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला दुर्ग जिले से सामने आया है, जहां एक युवक लगातार पुलिस वालों की बाइकों को निशाना बन रहा था। हैरानी की बात तो ये है कि इस चोर को न तो पुलिस का डर था न तो पकड़े जाने का। रोज देर रात न्यू पुलिस लाइन आता और बाइकों से पेट्रोल चोरी कर बड़े आराम से निकल जाता। फिलहाल इस बेखौफ चोर को धर दबोचा गया है और पूछताछ जारी है।

Read More: MP Weather Update: तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि ने जमकर मचाई तबाही, फसलों के खराब होने से परेशान नजर आए अन्नदाता

Police Line Me Petrol Chori: दरअसल दुर्ग के जेल चौक के पास स्थित न्यू पुलिस लाइन में बीते कुछ दिनों से एक युवक पेट्रोल चोरी कर रहा था। युवक की करतूत सीसीटीवी पर भी लगातार कैद हो रही थी, जो उसे पता भी था। बावजूद इसके वह रोजाना देर रात कॉलोनी में आता और बाइकों से पेट्रोल चोरी कर फरार हो जाता। अगर आप सीसीटीवी फुटेज देखेंगे तो ये पता चलेगा कि आरोपी के साथ कुछ और लोग होते थे, जो बाइक पर सवार होते थे। यानि कोई आए तो तुरंत वहां से फरार हो जाएं। सीसीटीवी फुटेज में ये भी देखा जा सकता है कि आरोपी एक बॉटल पेट्रोल चोरी करने के बाद दूसरी बॉटल में भी बाइक से पेट्रोल निकालकर ले जाता है।

Read More: Today News Live Updates 11 February: ‘एक भी आदिवासी बच्चा शिक्षा के अभाव में पीछे रह जाए, ये मोदी को मंजूर नहीं’: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आए दिन पेट्रोल चोरी होने की घटना से पुलिस लाइन के रहवासी परेशान हो चुके थे। शनिवार रात एक रहवासी ने तय किया कि वो आज चोर को पकड़कर ही रहेगा। इस बात से बेखबर पेट्रोल चोर अपने तय समय के अनुसार रात करीब दो बजे पहुंचा और रोजाना की तरह बाइकों से पेट्रोल चोरी करने लगा। वहीं, आरोपी के आते ही निगरानी कर रहे पुलिसकर्मी ने कॉलोनी के अन्य लोगों को भी जगा दिया। फिर सभी लोगों ने मिलकर पेट्रोल चोरी कर रहे युवक को रंगे हाथों धर दबोचा। इसके बाद रहवासियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Read More: Acharya Pramod Live: आचार्य प्रमोद कृष्णम का संकल्प.. “मैं आजीवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा रहूंगा”.. कहा ‘राम और राष्ट्र से समझौता नहीं’..

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"