ED Raid in Bhilai: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA के घर ED की दबिश, सुबह-सुबह छापेमारी से मचा हड़कंप, 5 से 6 अधिकारी कर रहें दस्तावेजों की जांच

ED Raid in Bhilai: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA के घर ED की दबिश, सुबह सुबह छापेमारी से मचा हड़कंप, 5 से 6 अधिकारी कर रहें दस्तावेजों की जांच

ED Raid in Bhilai: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA के घर ED की दबिश, सुबह-सुबह छापेमारी से मचा हड़कंप, 5 से 6 अधिकारी कर रहें दस्तावेजों की जांच

ED Raid in Bhilai | Photo Credit: AI

Modified Date: September 1, 2026 / 08:43 am IST
Published Date: September 1, 2026 8:22 am IST
HIGHLIGHTS
  • केके चंद्राकर के घर पर ED की रेड
  • पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के PA है केके चंद्राकर
  • सुबह 6 बजे ED की टीम ने दी दबिश

भिलाई: ED Raid in Bhilai छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर सुबह सुबह बड़ी कार्रवाई की है। ED ने आज सुबह करीब 6 बजे भिलाई स्थित केके चंद्राकर के घर दबिश (Raid on KK Chandrakar’s house) दी है। बताया जा रहा है कि टीम घर पर दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रही है।

दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच जारी

ED Raid in Bhilai जानकारी के अनुसार, केके चंद्राकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए है। सुबह-सुबह ED की टीम के पहुंचने से इलाके में हलचल बढ़ गई। फिलहाल यह कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। ED की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

5 से 6 अधिकारियों की अंदर होने की सूचना

बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय की 2 से तीन गाड़ियां पहुंची हुई है और सभी गाड़ी रायपुर पासिंग की बताई जा रही है। पांच से 6 अधिकारियों की अंदर होने की सूचना है। वहीं घर के बाहर सुरक्षाकर्मियों के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास पर भी हुई थी छापेमारी

आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ED 10 मार्च 2025 को दबिश दी थी। बताया जा रह है कि ED की टीम चार गाड़ियों में उनके भिलाई पदुमनगर स्थित आवास पर दबिश दी थी। जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े कथित शराब घोटाले के सिलसिले में की गई थी।

पहले भी हुई थी छापेमारी

बता दें कि इससे पहले भी ईडी ने इस मामले में कई बार छापेमारी की है। ईडी ने मई 2024 में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर समेत कई आरोपियों की लगभग 18 चल और 161 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। इन संपत्तियों को कीमत करीब 205.49 करोड़ रुपये थी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।