MPPSC Mains Exam Date 2026: आ गया टाइम टेबल.. इसी महीने होगी राज्य लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा, एंट्री से पहले तीन स्तरों पर सख्त जाँच

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 सात से 12 सितंबर तक 12 संभागीय और जिला मुख्यालयों पर आयोजित होगी।

MPPSC Mains Exam Date 2026: आ गया टाइम टेबल.. इसी महीने होगी राज्य लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा, एंट्री से पहले तीन स्तरों पर सख्त जाँच

MPPSC Mains Exam Date 2026 || Image- IBC24 News Archive

Modified Date: September 1, 2026 / 07:46 am IST
Published Date: September 1, 2026 7:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • 7 से 12 सितंबर तक होगी मुख्य परीक्षा
  • इंदौर में 2428 अभ्यर्थी होंगे शामिल
  • CCTV और बायोमेट्रिक से होगी निगरानी

इंदौर: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य सेवा यानी एमपीपीएससी के मुख्य परीक्षा-2026 का आयोजन 7 से 12 सितंबर तक किया जाएगा। (MPPSC Mains Exam Date 2026) परीक्षा प्रदेश के 12 संभागीय और जिला मुख्यालयों पर आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही सत्र में होगी। इंदौर में परीक्षा के लिए 6 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 2428 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

HHMD के जरिए अभ्यर्थियों की तलाशी

परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी की नई त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत CCTV कैमरों, बायोमेट्रिक जांच और ई-प्रवेश पत्र की स्कैनिंग के जरिए अभ्यर्थियों की निगरानी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की तलाशी HHMD के जरिए ली जाएगी। इसके अलावा केंद्रों पर VOIP व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

जानें क्या कुछ ले जा सकेंगे भीतर

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परीक्षा केंद्र में केवल बॉल पेन, पारदर्शी पानी की बोतल, ई-प्रवेश पत्र और वैध ID कार्ड ले जाने की अनुमति होगी। (MPPSC Mains Exam Date 2026) जिन अभ्यर्थियों को नियमित रूप से दवाइयों की आवश्यकता है, वे जरूरी दवाइयां अपने साथ ले जा सकेंगे। इसके अलावा और कोई सामान अपने साथ परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने पर रोक रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें:

बुर्का पहनने के कारण नगर निगम अस्पताल में दो महिलाओं को प्रवेश से रोकने पर हुआ विवाद

महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर और शिक्षा से: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

आरएसएस मानहानि मामले में मीडिया समूह ने अदालत से कहा, ‘‘राहुल की 2014 की रैली का फुटेज उपलब्ध नहीं’’

कॉलेज की दीवार से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने पर मनसे नेता अमित ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज

दिल्ली: स्कूल में किताबें नहीं लाने पर बच्ची की धूप में खड़ा करने से हुई मौत, शिक्षिका का तबादला


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown