Bharatmala Project Scam: भारतमाला परियोजना में घोटाला कर भरी अपनी जेब! ED ने इन 8 जगहों से जब्त किए 37 किलो चांदी के साथ इतने लाख रुपए, SDO के साथ और आरोपी रडार पर
भारतमाला परियोजना में घोटाला कर भरी अपनी जेब! ED ने इन 8 जगहों से जब्त किए 37 किलो चांदी के साथ इतने लाख रुपए, ED raids in Bharatmala project scam case
रायपुर। Bharatmala Project Scam: प्रवर्तन निदेशालय ने भारतमाला परियोजना में कथित घोटाले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई रायपुर, अभनपुर, धमतरी और कुरुद में कुल 8 स्थानों पर की गई। ED की जांच में जमीन अधिग्रहण मुआवजा प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। छापेमारी के दौरान एजेंसी ने 66.9 लाख रुपये नकद और 37 किलो से अधिक चांदी जब्त की है। इसके अलावा कई डिजिटल डिवाइस और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।
Bharatmala Project Scam: जानकारी मिली है कि इसमें कई और आरोपी शामिल हो सकते हैं। मामले में तत्कालीन SDO निर्भय साहू समेत कई लोगों को संदेह के दायरे में लिया गया है। आरोप है कि जमीन के रिकॉर्ड में हेरफेर कर अधिक मुआवजा प्राप्त किया गया। साथ ही, नोटिफिकेशन जारी होने के बाद जमीन के हस्तांतरण के जरिए भी अनियमितताएं की गईं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, इस पूरे मामले में सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि आरोपियों को अवैध रूप से बड़ा आर्थिक लाभ पहुंचा है। ED अब जब्त दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Facebook


