Jamia Millia Islamia RSS Program: इस नामी यूनिवर्सिटी में RSS के कार्यक्रम को लेकर कटा भारी बवाल, छात्रों के विरोध से कैंपस छावनी में तब्दील
Jamia Millia Islamia RSS Program: राजधानी दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में मंगलवार को एक बार फिर तनावपूर्ण माहौल बन गया। कैंपस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े …

JAMIA MILIA
- जामिया कैंपस में बवाल
- RSS कार्यक्रम पर विरोध
- छात्रों ने की नारेबाजी
Jamia Millia Islamia RSS Program: नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में एक बार फिर तनावपूर्ण माहौल बन गया। कैंपस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े एक कार्यक्रम को लेकर छात्रों और प्रशासन के बीच विवाद गहराता नजर आया। जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी की इंजीनियरिंग फैकल्टी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की खबर सामने आते ही बड़ी संख्या में छात्र विरोध में उतर आए। छात्रों ने कैंपस के भीतर कार्यक्रम कराए जाने का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे परिसर में हलचल बढ़ गई। देखते ही देखते माहौल गर्मा गया और यूनिवर्सिटी प्रशासन को तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट करना पड़ा।
Heavy Security Deployed Outside Jamia University as RSS Programme Sparks Protests
Delhi Police and RPF personnel have been deployed outside Jamia University following protests over an RSS programme reportedly organised within the engineering faculty. Security has been… pic.twitter.com/zUTGc6VKtr
— Atulkrishan (@iAtulKrishan1) April 28, 2026
Jamia Millia Islamia: छात्रों का क्या कहना है ?
छात्रों का कहना है कि कैंपस शैक्षणिक गतिविधियों के लिए है और यहां किसी भी राजनीतिक या वैचारिक संगठन के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। विरोध कर रहे छात्र लगातार कार्यक्रम रद्द करने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम को लेकर समर्थक पक्ष भी मौजूद बताया जा रहा है, जिसके चलते स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। कैंपस के कई हिस्सों में छात्रों की भीड़ जमा हो गई और सुरक्षा कर्मियों को मौके पर पहुंचकर हालात संभालने पड़े। प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
Delhi university news: आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के साथ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान भी मौके पर मुस्तैद हैं। सुरक्षाबलों ने यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। हालांकि कैंपस में तनाव का माहौल बना हुआ है।
IBC24 पर भी दिखेगा CGBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां करें क्लिक 👈🏻
यह भी पढ़ेंः-
- PM Kisan Update: किस्त अटकी, किसान परेशान! आखिर क्या गलती हो गई? सरकार ने कहा- फौरन करें ये काम, तभी आएगी किस्त!
- MP Rape News : घर में चल रही थी शादी की तैयारियां, बहन की डोली उठने से पहले भाई गिरफ्तार, युवती से किया था ये घिनौना काम
- Jabalpur Rape Case: तलाकशुदा महिला को शादी का सपना दिखाकर DSP करता रहा घिनौना काम..! फिर वीडियो बनाकर दी ये धमकी, अब हुआ बड़ा खुलासा
- IPS Ajay Pal Sharma West Bengal: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की प. बंगाल में तैनाती पर बवाल.. TMC बोली, ‘4 मई को आपको बीजेपी भी नहीं बचा पाएगी’.. जानें कौन हैं ये अफसर
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: RSS कार्यक्रम पर।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Jamia Millia Islamia RSS Program

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm