UAE Quit OPEC Group: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच UAE का बड़ा फैसला, इन समूहों से खुद को किया बाहर, जानिए क्या है वजह?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच UAE का बड़ा फैसला, इन समूहों से खुद को किया बाहर, UAE Quit OPEC Group amid Middle East Conflict

UAE Quit OPEC Group: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच UAE का बड़ा फैसला, इन समूहों से खुद को किया बाहर, जानिए क्या है वजह?
Modified Date: April 28, 2026 / 08:05 pm IST
Published Date: April 28, 2026 6:44 pm IST

नई दिल्ली: UAE Quit OPEC Group संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने घोषणा की है कि वो तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक और ओपेक+ से बाहर हो रहा है। यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, यूएई 1 मई से ओपेक और ओपेक+ की सदस्यता छोड़ देगा।

यूएई के ऊर्जा मंत्री ने OPEC और OPEC+ प्लस से अलग होने के फैसले पर कहा कि यह निर्णय स्वतंत्र रूप से लिया गया था और सऊदी अरब सहित किसी अन्य देश के साथ कोई प्रत्यक्ष परामर्श नहीं किया गया है। हम अपना फैसला खुद लेने में सक्षम हैं। यूएई सरकार का कहना है कि यह निर्णय यूएई की उत्पादन नीति और उसकी वर्तमान और भविष्य की क्षमता की व्यापक समीक्षा के बाद लिया गया है और यह हमारे राष्ट्रीय हित और बाजार की तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने में प्रभावी ढंग से योगदान देने की हमारी प्रतिबद्धता पर आधारित है।

भारत पर कैसा असर होगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूएई का ओपेक छोड़ना भारत-चीन जैसे दुनिया के बड़े तेल खरीदारों के लिए बेहद अहम खबर है। यूएई के ओपेक छोड़ने से कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कई रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि फरवरी के अंत में ईरान युद्ध की शुरुआत से होर्मुज स्ट्रेट लगभग बंद है। ईरान ने शिपिंग रोक दी और अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर ब्लॉकेड लगा दिया। इससे दुनिया का लगभग 20% तेल-गैस ट्रांसपोर्ट प्रभावित हुआ। सऊदी अरब, यूएई, इराक, कुवैत जैसे खाड़ी देशों का निर्यात बुरी तरह प्रभावित हुआ है और ये देश रोजाना लाखों बैरल का नुकसान उठा रहे हैं। यूएई का ओपेक छोड़ना भारत के लिए एक तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है। यूएई के पास हबशान-फुजैरा (ADCOP) पाइपलाइन है, जो पूरी तरह होर्मुज से बाहर है। इसकी क्षमता 1.5-1.8 मिलियन बैरल प्रति दिन है और यूएई इसके जरिए अपना तेल आसानी से बेच रहा है।

IBC24 पर भी दिखेगा CGBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां करें क्लिक 👈🏻

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।