CG News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर FIR, भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन, इस बात को लेकर दोनों में हुआ था विवाद
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर FIR, भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR against Congress district vice president in Chhattisgarh
CG News. Image Source- IBC24
सूरजपुर: CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनंदनपुर इलाके में चुनावी चर्चा के दौरान हुए विवाद के बाद कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की और हथियार दिखाकर धमकी दी।
CG News: जानकारी के अनुसार नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आगामी 1 जून को चुनाव होना है। चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक चर्चाओं को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान नरेंद्र जैन ने न केवल अपशब्दों का प्रयोग किया, बल्कि हथियार लेकर डराने-धमकाने की कोशिश भी की।
मामले को गंभीर मानते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने बिश्रामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने कांग्रेस नेता नरेंद्र जैन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। घटना के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
बता दें कि नगर पंचायत चुनाव से पहले सामने आए इस विवाद ने स्थानीय राजनीति को और अधिक गर्मा दिया है। राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, जबकि प्रशासन चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी में जुटा हुआ है।
- Twisha Sharma Antim Sanskar : आज शाम 5 बजे उठेगी त्विषा की अर्थी! टूटे माता-पिता ने समाज, वकीलों और पत्रकारों से की ये भावुक अपील
- Jio Special Offer Plan: जियो यूजर्स को मई 2027 तक नहीं कराना होगा रिचार्ज! हर रोज 2.5GB डेटा के साथ फ्री कॉलिंग भी, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के बीच करोड़ों मोबाइल यूजर्स को दी बड़ी राहत
- Twisha Sharma Case Lawyer Statement: अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा त्विशा शर्मा का शव, इधर समर्थ के वकील ने किया बड़ा दावा
- Newlywed Suicide Harda : ट्विशा जैसा ही पैटर्न, वही आरोप! शादी के 47 दिन बाद बेटी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने शव देखते ही मचाया हंगामा
- Diana Penty Cannes 2026: कान्स के फिनाले में डायना पेंटी का ग्लैमरस धमाका! उनका स्टाइलिश अंदाज देखते ही लोग रह गए हैरान

Facebook


