Twisha Sharma Antim Sanskar : आज शाम 5 बजे उठेगी त्विषा की अर्थी! टूटे माता-पिता ने समाज, वकीलों और पत्रकारों से की ये भावुक अपील

भोपाल के बहुचर्चित त्विशा शर्मा मौत मामले में 13 दिनों के लंबे इंतजार के बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। एम्स में री-पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को सीधे भदभदा विश्राम घाट ले जाया जाएगा, जहाँ शाम 5 बजे अंतिम विदाई दी जाएगी। परिवार ने समाज के विभिन्न वर्गों से भावुक अपील करते हुए अंतिम संस्कार में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Twisha Sharma Antim Sanskar : आज शाम 5 बजे उठेगी त्विषा की अर्थी! टूटे माता-पिता ने समाज, वकीलों और पत्रकारों से की ये भावुक अपील
Modified Date: May 24, 2026 / 04:12 pm IST
Published Date: May 24, 2026 3:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 13 दिनों के बाद आज त्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार भोपाल में किया जाएगा।
  • एम्स हॉस्पिटल में री-पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव भदभदा विश्राम घाट ले जाया जाएगा।
  • अंतिम संस्कार शाम 5:00 बजे भदभदा विश्राम घाट पर संपन्न होगा।

भोपाल : Twisha Sharma Antim Sanskar मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बहुचर्चित त्विशा शर्मा मौत मामले में 13 दिनों के बाद आखिरकार आज त्विशा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजधानी भोपाल के भदभदा विश्राम घाट में त्विशा को अंतिम विदाई दी जाएगी, जिसकी तैयारियां इस वक्त की जा रही हैं। एम्स हॉस्पिटल में री-पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद त्विशा के शव को सीधे भदभदा विश्राम घाट ले जाया जाएगा।

Twisha Sharma Case Update आज शाम 5:00 बजे होगा अंतिम संस्कार

इस दुखद घड़ी में त्विशा के परिवार ने समाज के विभिन्न वर्गों से एक बेहद भावुक अपील जारी की है। परिवार की ओर से सामाजिक संगठनों, महिला संगठनों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं और जनप्रतिनिधियों से विशेष रूप से अनुरोध किया गया है कि वे बेटी की इस अंतिम विदाई में शामिल हों। आज शाम ठीक 5:00 बजे भदभदा विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार की यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जहाँ सभी से उपस्थित होने की अपील की गई है।

लोगों से की भावुक अपील

13 दिनों के लंबे इंतजार के बाद आज होने जा रहे इस अंतिम संस्कार को लेकर पूरे भोपाल में माहौल बेहद गमगीन है। एम्स हॉस्पिटल से सीधे विश्राम घाट पहुंचने वाले शव और परिजनों की इस भावुक अपील के बाद आज शाम भदभदा विश्राम घाट पर विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों के जुटने की संभावना है, जहाँ नम आंखों से बेटी को अंतिम विदाई दी जाएगी।

ये भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.