Raman Singh’s statement on Adipurush : आदिपुरुष फिल्म को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत, पूर्व सीएम रमन सिंह बोले- … तो प्रदेश सरकार इस फिल्म को बैन करें

आदिपुरुष फिल्म को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत, पूर्व सीएम रमन सिंह बोले : Former CM Raman Singh's statement regarding film Adipurush

Raman Singh’s statement on Adipurush : आदिपुरुष फिल्म को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत, पूर्व सीएम रमन सिंह बोले- … तो प्रदेश सरकार इस फिल्म को बैन करें

Raman Singh's statement on Adipurush

Modified Date: June 18, 2023 / 04:27 pm IST
Published Date: June 18, 2023 4:19 pm IST

बिलासपुरः Raman Singh’s statement on Adipurush बॉलीवुड की फिल्म आदिपुरुषके रिलीज होते ही इसको लेकर बवाल मच गया है। फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग की है, लेकिन भगवान राम और हनुमानजी को लेकर जिस तरह डायलॉग लिखे गए हैं, उसपर कड़ी अपत्ति जताई जा रही है। इस फिल्म को लेकर छत्तीसगढ़ में भी सियासत हो रही है। इस मूवी को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि मैंने अभी आदिपुरुष फिल्म नहीं देखा है। अगर इस फिल्म में कुछ आपत्तिजनक है तो प्रदेश सरकार इस फिल्म को बैन करना चाहिए। सीएम भूपेश बघेल अपने अधिकार का प्रयोग करें।

Read More : Honor killing in Morena: पड़ोसी गांव के लड़के के साथ था बेटी का अफेयर, पता चलते ही पिता ने दे दी ये खौफनाक सजा, जानकर दहल जाएगा दिल 

सीएम भूपेश ने कही थी ये बात

Raman Singh’s statement on Adipurush सीएम बघेल ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आदिपुरुष फिल्म लेकर कहा था कि हनुमान जी को एंग्री बर्ड के रूप में दिखाया जा रहा है जो कि अमर्यादित है। भगवान राम और हनुमान जी का चेहरा सौम्य है। आज कल देख रहे हैं कि हनुमान जी को एंग्री बर्ड के रूप में दिखाया जा रहा है। बहुत क्रोधित हैं। आंखे लाल हैं। बाल बिखरे हुए हैं। इस प्रकार के हनुमान जी की कल्पना ना हमारे पूर्वजों ने की थी। ना आज उसे समाज स्वीकार रहा है।’ सीएम बघेल ने कहा, ‘अभी हाल में एक फिल्म आई आदिपुरुष जिसमें भाषा अमर्यादित है। तुलसीदास के रामायण में भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहा जाता है। आदिपुरूष में हनुमान जी के लिए लिखे डायलॉग शब्द निम्न स्तर के हैं। ‘जली न और जलेगी। कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग तेरे बाप की’ इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग बहुत ही अपत्ति जनक है।’

Read More : Honor killing in Morena: पड़ोसी गांव के लड़के के साथ था बेटी का अफेयर, पता चलते ही पिता ने दे दी ये खौफनाक सजा, जानकर दहल जाएगा दिल 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।