Gangrel Dam Water Level: बारिश का बड़ा असर, अचानक बढ़ा इस बांध का जलस्तर, प्रशासन की बढ़ी चिंता, इलाकों के लोगों को दी ये सलाह

Gangrel Dam Water Level: बारिश का बड़ा असर, अचानक बढ़ा इस बांध का जलस्तर, प्रशासन की बढ़ी चिंता, इलाकों के लोगों को दी ये सलाह

Gangrel Dam Water Level: बारिश का बड़ा असर, अचानक बढ़ा इस बांध का जलस्तर, प्रशासन की बढ़ी चिंता, इलाकों के लोगों को दी ये सलाह

Gangrel Dam Water Level | Photo Credit: AI

Modified Date: July 31, 2026 / 10:48 am IST
Published Date: July 31, 2026 10:47 am IST
HIGHLIGHTS
  • गंगरेल बांध 67% भरा
  • प्रशासन का हाई अलर्ट
  • निचले इलाकों में चेतावनी

धमतरी: Gangrel Dam Water Level छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब वरदान भी साबित हो रही है और चुनौती भी धमतरी जिले में पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते महानदी (Mahanadi Water Level) समेत सभी नदी-नाले उफान पर हैं जिले के चारों प्रमुख जलाशयों में तेजी से पानी भर रहा है प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा गंगरेल बांध (Gangrel Dam Inflow) अब तेजी से भर रहा है, जहां हर सेकंड करीब 30 हजार क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की जा रही है बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और जल संसाधन विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

Gangrel Dam Water Level आसमान से लगातार बरस रही बारिश ने धमतरी जिले की तस्वीर ही बदल दी है। खेत-खलिहान, सड़कें और नदी-नाले पानी से लबालब हैं महानदी और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बारिश का सबसे बड़ा असर जिले के जलाशयों पर दिखाई दे रहा है, जहां पानी की आवक लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा गंगरेल बांध तेजी से भर रहा है। बांध के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हर सेकंड लगभग 30 हजार क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है। (Dhamtari Flood Alert) 32 टीएमसी क्षमता वाले इस विशाल जलाशय में अब तक लगभग 23 टीएमसी पानी का संग्रह हो चुका है, यानी बांध करीब 67 प्रतिशत भर चुका है। यदि बारिश का यही सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में जलस्तर और तेजी से बढ़ने की संभावना है।

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है महानदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए गांव-गांव में मुनादी कराई जा रही है और लोगों से नदी किनारे जाने से बचने की अपील की जा रही है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके सिर्फ गंगरेल ही नहीं, जिले के अन्य प्रमुख जलाशय-माडमसिल्ली, सोंढूर और दुधावा बांध में भी पानी की आवक लगातार बनी हुई है।

चारों जलाशयों के भरने से किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। इससे खरीफ फसलों की सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और आने वाले समय में जल संकट की आशंका काफी हद तक कम हो जाएगी। लगातार हो रही बारिश ने गंगरेल बांध की खूबसूरती में भी चार चांद लगा दिए हैं। विशाल जलराशि, हरियाली और पहाड़ियों के बीच स्थित यह बांध इन दिनों बेहद मनमोहक नजर आ रहा है।

बड़ी संख्या में पर्यटक यहां का नजारा देखने पहुंच रहे हैं हालांकि प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और जलाशय के प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से बचें एक ओर लगातार बारिश से धमतरी जिले के जलाशय भर रहे हैं, जिससे किसानों और प्रदेशवासियों को बड़ी राहत मिली है, तो दूसरी ओर बढ़ता जलस्तर प्रशासन के लिए चुनौती भी बनता जा रहा है ऐसे में आने वाले कुछ दिन बेहद अहम होंगे यदि बारिश का दौर जारी रहा तो जलाशयों से पानी छोड़ा जा सकता है, जिसके चलते निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।