MPPSC Assistant Professor Result : MPPSC की स्पीड ने चौंकाया! इंटरव्यू खत्म होते ही आया रिजल्ट, अब इन उम्मीदवारों को नहीं देनी होगी परीक्षा
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2024 के अर्थशास्त्र विषय का अंतिम परिणाम इंटरव्यू समाप्त होने के महज 24 घंटे के भीतर जारी कर नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे चयनित अभ्यर्थियों को 2 अगस्त को होने वाली दूसरे चरण की परीक्षा नहीं देनी होगी।
MPPSC Assistant Professor Result / Image Source : AI
- MPPSC ने अर्थशास्त्र विषय के 130 पदों के लिए अंतिम परिणाम जारी किया।
- 112 अभ्यर्थियों का मुख्य चयन और 38 का वेटिंग लिस्ट में चयन हुआ।
- इंटरव्यू समाप्त होने के 24 घंटे के भीतर परिणाम जारी किया गया।
भोपाल : MPPSC Assistant Professor Result : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने एक बड़ा रिकॉर्ड कायम करते हुए सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2024 के तहत अर्थशास्त्र विषय का अंतिम परिणाम साक्षात्कार खत्म होने के महज 24 घंटे के भीतर जारी कर दिया है। 2 अगस्त को होने वाली सहायक प्राध्यापक-2025 की दूसरे चरण की परीक्षा से ठीक पहले आयोग ने यह बड़ा फैसला लिया है। इससे चयनित अभ्यर्थियों को अब 2 अगस्त की परीक्षा नहीं देनी होगी।
कुल 130 पदों के लिए जारी किया गया परिणाम
आयोग द्वारा यह परिणाम अर्थशास्त्र विषय के कुल 130 पदों के लिए जारी किया गया है। इसमें से 112 पदों पर मुख्य चयन सूची जारी की गई है, जबकि 38 अभ्यर्थियों को वेटिंग लिस्ट (प्रतीक्षा सूची) में रखा गया है। वहीं, 13 प्रतिशत प्रावधिक परिणाम को फिलहाल रोक दिया गया है।
2 अगस्त को दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित
Mppsc Assistant Professor Result इस भर्ती प्रक्रिया के लिए साक्षात्कार 14 से 29 जुलाई तक आयोजित किए गए थे। साक्षात्कार समाप्त होते ही एमपीपीएससी के इतिहास में पहली बार 24 घंटे में इंटरव्यू के बाद रिजल्ट जारी कर अभ्यर्थियों के हित में यह त्वरित फैसला लिया गया। 2 अगस्त को सहायक प्राध्यापक-2025 के दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित होनी है।
ये भी पढ़ें
- Pooja Hegde New Look: चॉकलेटी ड्रेस, दिलकश अंदाज और Pooja Hegde का जादू.. तस्वीरें देख हो जाएंगे फिदा!
- Sawan 2026 Sadesati: क्या साढ़ेसाती और ढैय्या ने रोक रखी है आपकी तरक्की? जानें, इन उपायों से कैसे विफल हो जाती है साढ़ेसाती की वक्र दृष्टि?
- Chhattisgarh ka Anokha School Kaha Hai: छात्र तो नहीं…कुत्ता रोज समय से पहुंच जाता है स्कूल, छत्तीसगढ़ का अनोखा सरकारी स्कूल जहां टीचर तो हैं, लेकिन स्टूडेंट एक भी नहीं

Facebook


