Gariaband Murder News: महिला ने चरित्र पर उछाला कीचड़, तो दो महिलाओं ने मिलकर दे दी दर्दनाक मौत, पूछताछ में खोला खौफनाक राज

Gariaband Murder News: गरियाबंद से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां पर दो मिलाओं ने मिलकर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया।

Gariaband Murder News: महिला ने चरित्र पर उछाला कीचड़, तो दो महिलाओं ने मिलकर दे दी दर्दनाक मौत, पूछताछ में खोला खौफनाक राज

gariaband news/ image source: ai generated

Modified Date: February 4, 2026 / 10:56 am IST
Published Date: February 4, 2026 10:38 am IST
HIGHLIGHTS
  • चरित्र पर टिप्पणी करना महिला को पड़ा भारी
  • दो महिलाओं ने मिलकर की महिला की हत्या
  • दोनों महिलाओं के चरित्र पर चर्चा करती थी मृतका

Gariaband Murder News: गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से इंसायनियत को शर्मसार कर देने वाली खबर आई है। Gariaband Murder News की घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। ये मामला पढ़कर आप सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि, नफरत में इसान क्या से क्या कर सकता है। चलिए विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।

Gariaband News: यह है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां पर दो मिलाओं ने मिलकर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब मृतका के कथित तौर पर दो अन्य महिलाओं के चरित्र पर टिप्पणियाँ करने के कारण विवाद पैदा हुआ। विवाद के कारण हत्या की गंभीर वारदात को अंजाम दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका अक्सर दोनों महिलाओं के चरित्र और व्यक्तिगत जीवन पर चर्चा करा करती थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी महिलाओं ने मिलकर मृतका की हत्या करने की योजना बनाई। और फिर मौका देखकर दोनों महिलाओं ने उसे मौत के घाट उतार डाला।

Gariaband Murder News: घटना के बाद से इलाके में हड़कंप

इस पूरी घटना के सामने आने के बाद से इलाके भर में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं खबर यह भी आ रही है कि मामला पुलिस के हाथ में आ चुका है। पुलिस ने दोनों महिला आरपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में यह सामने आया कि मृतका द्वारा की गई टिप्पणियों से उनकी नाराजगी लंबे समय से बढ़ रही थी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं से विस्तृत पूछताछ की जा रही है ताकि मामले के हर पहलू को उजागर किया जा सके। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान स्थानीय गवाहों के बयान, आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में त्वरित और कड़ा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।