Pendra Warehouse Fire Video: पेंड्रारोड-गेवरारोड रेलवे लाइन के सामान गोदाम में भीषण आग.. Video देखकर रह जायेंगे दंग, जानें कितने जानमाल का नुकसान

Ads

Pendra Railway Warehouse Fire Video: गौरैला रेलवे ओवरब्रिज के पास ठेकेदार गोदाम में भीषण आग, लाखों की रबर सामग्री जलकर खाक, जांच जारी।

  • Reported By: Sharad Agrawal

    ,
  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 04:33 PM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 04:34 PM IST

Pendra Railway Warehouse Fire Video || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • रेलवे गोदाम में भीषण आग
  • लाखों की रबर सामग्री जलकर खाक
  • तेज हवाओं से बढ़ी मुश्किलें

जीपीएम: गौरैला रेलवे ओवरब्रिज के पास स्थित एक रेलवे निर्माण ठेकेदार के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। यह गोदाम ओवरब्रिज के ठीक बगल में स्थित है, (Pendra Railway Warehouse Fire Video) जहां पेंड्रारोड-गेवरारोड रेलवे लाइन निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री रखी गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले गोदाम में स्टोर किए गए रेलवे रबर पैड्स में लगी।.

लाखों का सामान जलकर खाक

रबर सामग्री होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते लाखों रुपये की निर्माण सामग्री जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। तेज हवाओं के चलते आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि अब तक रबर पैड्स के अलावा किसी अन्य जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

आग लगने का कारण अज्ञात

थाना प्रभारी गौरैला सौरभ सिंह ने बताया कि पेंड्रारोड-गेवरारोड रेलवे लाइन निर्माण कार्य के लिए रबर पैड्स इस गोदाम में संग्रहित किए गए थे। तेज हवा के कारण लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं, लेकिन दमकल कर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया है। (Pendra Railway Warehouse Fire Video) फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है। इस घटना से रेलवे निर्माण कार्य को बड़ा झटका लगा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Auqib Nabi Ranji Trophy Final: 10 मैचों में 60 विकेट… रणजी ट्रॉफी में बन गए सबसे बड़े मैच विनर, अब फाइनल में भी कहर बरपा रहा ये कश्मीरी गेंदबाज

CG Dhan Bonus 2026 Kab Milega: दूर हुई किसानों की होली मनाने की टेंशन! इस दिन खाते में आएगा धान बोनस का पैसा, खुद सीएम साय ने किया ऐलान

Silver Rate 26 February 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! अचानक इतने रुपये बढ़ गए दाम, जानें कितना हुआ 10 ग्राम सिक्के का भाव? 

यह भी देखें:-

Chhattisgarh Guideline Rates 2026: आज से छत्तीसगढ़ में बदल गई जमीन की दरें! इन जिलों में नई गाइडलाइन लागू, सरकार ने जारी किया आदेश, जानें पूरी डिटेल

Delhi Liquor Scam Case News: केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने पर गरमाई सियासत, बीजेपी ने पूछा सवाल, कहा- ‘बेबुनियाद थे..तो आरोप कैसे तय किए?’

Holi Holiday 2026: होली पर 1 से 4 मार्च तक रहेगी छुट्टी, कर्मचारियों के खाते में आएगी त्योहार से पहले सैलरी, भाजपा सरकार ने दी बड़ी सौगात

Q1. आग किस स्थान पर लगी थी?

गौरैला ओवरब्रिज पास रेलवे ठेकेदार के गोदाम में आग लगी।

Q2. आग में क्या नुकसान हुआ है?

रबर पैड्स सहित लाखों की निर्माण सामग्री जलकर खाक हुई।

Q3. आग लगने का कारण क्या बताया गया?

फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच जारी है।