Heavy Rain in Bilaspur: छत्तीसगढ़ में बारिश का रौद्र रूप! इस जिले में बाढ़ जैसे हालात, घरों से लेकर किचन तक घुसा पानी, लोग पलंग पर रहने को मजबूर
Heavy Rain in Bilaspur: छत्तीसगढ़ में बारिश का रौद्र रूप! इस जिले में बाढ़ जैसे हालात, घरों से लेकर किचन तक घुसा पानी, लोग पलंग पर रहने को मजबूर
Heavy Rain in Bilaspur | Photo Credit: AI
- बिलासपुर में बारिश का कहर
- पॉश कॉलोनी बनी जलमग्न
- रातभर की बारिश के बाद हाईवे बंद
बिलासपुर: Heavy Rain in Bilaspur छत्तीसगढ़ में कल से मौसम सुहाना बना हुआ है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में इस समय बारिश का दौर जारी है। वहीं प्रदेश के न्यायधानी बिलासपुर में भी भारी बारिश का दौर जारी है। यहा लगातार हो रही बारिश के कारण बिलासपुर–मस्तूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। (Bilaspur Weather Update) कई स्थानों पर सड़क के ऊपर लगभग 4 से 5 फीट तक पानी बह रहा है जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।
Bilaspur Heavy Rain आईबीसी 24 की टीम आज जलजमाव की इसी स्थिति का जायजा लेने शहर के पॉश कॉलोनी अज्ञेय नगर पहुंची जहां घर घर पानी घुसने की समस्या व्यापक रूप से सामने आई है । कॉलोनी की स्थिति इतनी खराब दिखी कि ऐसा लग रहा है कि मानो घर घर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई हो। घर के भीतर लबालब पानी दिख रहा है और लोग मजबूरी में पलंग के ऊपर बैठे दिख रहे हैं।
घर की गृहणियों ने भी अपनी व्यथा सुनाई है, उनका कहना है कि किचेन तक में पानी घुस चुका है और आज रसोई कार्य पूरी तरह से प्रभावित है। सड़कों पर पानी का बहाव इस कदर तेज है कि लोग गाड़ियों से आवागमन नहीं कर पा रहे हैं । कई गाड़ियां पानी में तैरती दिख रही है।
बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में,सरकंडा क्षेत्र,मंगला,सिरगिट्टी, हेमू नगर,सकरी के अलावा कई इलाकों में रात भर की तेज बारिश से जलजमाव की स्थिति विकराल हो चुकी है। जब हमने जल भराव की स्थिति पर आम लोगों से बातचीत की तो उनका आक्रोश साफ साफ दिख रहा था । वो प्रशासन के खोखले दावों पर अपना आक्रोश जाहिर करते नजर आए।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Dr Narottam Mishra Datia News: भरी सभा में फूटा पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का गुस्सा.. कहा, ‘मैं याद रखने वाला व्यक्ति हूं, भूलता नहीं’.. जानें किसे दी चेतावनी
- Vande Bharat: नरोत्तम की दो टूक.. ‘दोस्ती-दुश्मनी दोनों को नहीं भूलता’! दतिया उपचुनाव का रण और हुआ भीषण, देखिए ये विस्तृत रिपोर्ट
- Jashpur Dokda Jagannath Rath Yatra : CM विष्णुदेव साय बने गजपति महाराजा! ‘छेरा पहरा’ की पावन रस्म निभाई, दोकड़ा में दिखा आस्था का सबसे भव्य नज़ारा

Facebook


