हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर में जहर खाने से बुजुर्ग महिला और बीमार बेटे की मौत

Ads

हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर में जहर खाने से बुजुर्ग महिला और बीमार बेटे की मौत

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 04:24 PM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 04:24 PM IST

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), 20 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर के रौडा सेक्टर में एक बुजुर्ग महिला और उनके 36 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेटे की लंबी बीमारी से परेशान होकर उन्होंने किसी जहरीली चीज का सेवन कर लिया था।

मृतकों की पहचान 66 वर्षीय महिला कुमुद शर्मा और उनके पुत्र अक्षांश के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से अर्की के रहने वाले थे और पिछले कुछ समय से रौड़ा सेक्टर में किराये के मकान में रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार, अक्षांश पिछले दो-तीन वर्षों से एक गंभीर बीमारी से पीड़ित था और बिस्तर पर था। उसकी मां कुमुद सेवानिवृत्त शिक्षिका थीं।

पड़ोसियों को शुक्रवार दोपहर उस समय संदेह हुआ, जब लंबे समय तक घर में कोई गतिविधि दिखाई नहीं दी। इसके बाद आसपास के लोग घर के अंदर पहुंचे, जहां मां-बेटे मृत पाए गए।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि बेटे की गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी से उपजे तनाव के कारण महिला ने यह कदम उठाया।

दोनों ने किस जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप धावल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मां और बेटे द्वारा कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

राखी रंजन

रंजन