CG final vote percentage: आ गया छत्तीसगढ़ में मतदान का अंतिम डाटा, देखें किस सीट पर कितनी हुई वोटिंग

CG final vote percentage: दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीट पर 76.24 प्रतिशत मतदान हुआ

CG final vote percentage: आ गया छत्तीसगढ़ में मतदान का अंतिम डाटा, देखें किस सीट पर कितनी हुई वोटिंग

CG final vote percentage

Modified Date: April 27, 2024 / 05:58 pm IST
Published Date: April 27, 2024 4:30 pm IST

CG final vote percentage:  रायपुर। छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को दूसरे चरण के मतदान में 76.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण में कुल मिलाकर शांतिपूर्वक मतदान हुआ।

राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया, ”तीन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मिलाकर 76.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र में 77.42 प्रतिशत, महासमुंद में 75.02 प्रतिशत और कांकेर में 76.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।”

उन्होंने बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में इन तीन सीट लोकसभा सीट पर कुल 74.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव में 76.04 प्रतिशत, महासमुंद में 74.51 प्रतिशत और कांकेर में 74.27 प्रतिशत मतदान हुआ था।

read more: नक्सलियों ने फिर की एक नेता की हत्या, देर रात घर में घुसकर किया कुल्हाड़ी से हमला

41 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत ईवीएम मशीनों में बंद

शुक्रवार को मतदान के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू समेत 41 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत ईवीएम मशीनों में बंद हो गई। इनमें से राजनांदगांव में 15, महासमुंद में 17 और कांकेर में नौ उम्मीदवार हैं।

इन सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है। राजनांदगांव सीट पर भाजपा सांसद संतोष पांडेय और पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के बीच मुकाबला है।

read more:  Koria: आखिर Charandas Mahant क्यों नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी Jyotsana Mahant चुनाव लड़े | देखिए..|

सत्तारूढ़ दल भाजपा ने महासमुंद और कांकेर में अपने मौजूदा सांसदों की टिकट काटकर क्रमशः पूर्व विधायक रूपकुमारी चौधरी और भोजराज नाग को मैदान में उतारा है।

विपक्षी दल कांग्रेस ने महासमुंद में राज्य के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और कांकेर सीट पर बिरेश ठाकुर को मैदान में उतारा है। ठाकुर कांकेर में 2019 का लोकसभा चुनाव हार गए थे।

पहले चरण में मतदान  68.30 प्रतिशत मतदान

राज्य की सभी 11 लोकसभा सीट पर तीन चरणों में चुनाव हो रहा है। कोरबा, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा (सुरक्षित), दुर्ग, सरगुजा (सुरक्षित) और रायगढ़ (सुरक्षित) में राज्य में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा।

इससे पहले 19 अप्रैल को नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण में मतदान हुआ था। इस सीट पर 68.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें- https://www.facebook.com/IBC24News

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com