चिरमिरी नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस में शामिल, 25 हुई कांग्रेस पार्षदों की संख्या

चिरमिरी नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस में शामिल, 25 हुई कांग्रेस पार्षदों की संख्या

चिरमिरी नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस में शामिल, 25 हुई कांग्रेस पार्षदों की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: December 25, 2019 9:54 am IST

चिरमिरी। चिरमिरी नगर निगम में कांग्रेस ने पहले ही बहुमत हासिल कर लिया था, वहीं अब एक और निर्दलीय पार्षद भी कांग्रेस में शामिल हो गई है। नगर निगम चिरमिरी के वार्ड नम्बर 21 की पार्षद फिरोजा बेगम की घर वापसी हो गई है, कांग्रेस से टिकट नही मिलने पर बागी होकर लड़ी फिरोजा बेगम ने चुनाव लड़ा था।

ये भी पढ़ें : राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होंगी राज्यपाल, सीएम बघेल की ओर से मुख्य सचिव ने दिया न…

पार्षद फिरोजा बेगम मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुई है, इसके साथ ही अब चिरमिरी नगर निगम में कांग्रेस की संख्या 24 से बढ़कर 25 हो गई है। 40 वार्ड वाले प्रदेश के सबसे छोटे नगर पालिक निगम चिरमिरी में कांग्रेस का लगातार अब दूसरी बार कब्जा होगा।

ये भी पढ़ें : राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 27 से, राहुल गांधी समेत ये दिग्गज न…

इसके पहले यहां डोमरू रेड्डी महापौर थे जो कि प्रत्यक्ष प्रणाली से जीतकर कर महापौर बने थे, इस दौरान उन्होने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जीत हासिल की थी, बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इस बार यहां भाजपा को 13 सीट मिली है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com