CG Me Aaj Kaha Barish Hogi: 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, 10 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

CG Me Aaj Kaha Barish Hogi: 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, 10 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

CG Me Aaj Kaha Barish Hogi: 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, 10 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

CG Me Aaj Kaha Barish Hogi | Photo Credit: AI

Modified Date: August 11, 2026 / 07:46 am IST
Published Date: August 11, 2026 7:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • तीन दिनों के बाद फिर होगी बारिश
  • प्रदेश के कुछ जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट
  • मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर: CG Me Aaj Kaha Barish Hogi देश के कई राज्य भारी बारिश के चलते बाढ़ की चपेट में है, जिससे जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, कई नदी नाले उफान पर आ गए है और लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। अगर बात की जाए छत्तीसगढ़ की तो यहां कई जिलों में अभी भी बारिश (CG Weather Update) का दौर जारी है। हालांकि कई हिस्सों में बारिश की ​गतिविधि में कमी आई है लेकिन तीन दिन बाद फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होगा।

इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

CG Me Aaj Kaha Barish Hogi मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने बताया कि तीन दिनों बाद फिर से प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश होगी। वहीं मौसम विभाग ने आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, राजनांदगांव, कोंडागांव, बलरामपुर, सूरजपुर जशपुर सहित 10 से ज्यादा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है।

देखें कहां कितनी हुई बारिश

सक्ती जिले में 1 जून 2026 से 10 अगस्त 2026 तक 712.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 1.8 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के सक्ती तहसील में 607.0 मिली मीटर, जैजैपुर में 538.1, मालखरौदा में 842.9, डभरा में 739.5, नया बाराद्वार में 801.5, अड़भार में 694.5, हसौद में 644.8, चंद्रपुर में 822.7, एवं भोथिया में 724.9 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज की स्थिति मे तहसील सक्ती में 2.0, मिली मीटर, जैजैपुर में 0, मालखरौदा में 2.0, डभरा में 5.5, नया बाराद्वार में 0, अड़भार में 1.7, हसौद में 0, चंद्रपुर में 5.0, एवं भोथिया में 0 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

मुंगेली में जून से अब तक 699.6 मिमी वर्षा दर्ज

जिले में मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का दौर जारी है। तहसीलवार वर्षा के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 01 जून 2026 से 10 अगस्त 2026 तक जिले में औसतन 699.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 597.6 मिलीमीटर रही है। आज जिले की सभी छह तहसीलों में कुल 38.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें औसत 6.5 मिमी रहा। आज सर्वाधिक वर्षा जरहागांव तहसील में 18.0 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा लालपुर में 9.2 मिमी, मुंगेली में 5.5 मिमी, पथरिया में 4.2 मिमी और लोरमी में 2.0 मिमी वर्षा हुई, जबकि सरगांव में आज वर्षा दर्ज नहीं हुई।

मुंगेली तहसील में अब तक सर्वाधिक 801.2 मिमी वर्षा

01 जून से 10 अगस्त तक तहसीलवार वर्षा पर नजर डालें तो मुंगेली में सर्वाधिक 801.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं लोरमी में 785.7 मिमी, लालपुर में 778.8 मिमी, पथरिया में 775.6 मिमी, जरहागांव में 541.9 मिमी तथा सरगांव में 509.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। जिले में अब तक हुई बारिश ने पिछले दस वर्षों की औसत वर्षा का आंकड़ा पार कर लिया है। मुंगेली में 150 प्रतिशत, लोरमी में 144.3 प्रतिशत, लालपुर में 147.3 प्रतिशत और पथरिया में 108 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। वहीं जरहागांव में यह आंकड़ा 100.9 प्रतिशत तथा सरगांव में 70.9 प्रतिशत रहा।

कोरबा : 664.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 664.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 717.8 मिलीमीटर, अजगरबहार 480.5, भैंसमा, 621.1, करतला 641.9, बरपाली 701.8, कटघोरा 673.5 दीपका 750.5, दर्री 782.8, पाली 718, हरदीबाजार 555.2, पोंड़ीउपरोड़ा 684, और पसान तहसील में 647.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 5.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।