Chhattisgarh Farmer Good News: हरेली तिहार से पहले किसानों के लिए खुशखबरी! साय सरकार ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, जानकर खुशी से झूम उठेंगे किसान भाई
Chhattisgarh Farmer Good News: हरेली तिहार से पहले किसानों के लिए खुशखबरी! साय सरकार ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, जानकर खुशी से झूम उठेंगे किसान भाई
Chhattisgarh Farmer Good News: हरेली तिहार से पहले किसानों के लिए खुशखबरी! साय सरकार ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, जानकर खुशी से झूम उठेंगे किसान भाई /image: AI Generated
- 31 अगस्त 2026 तक किसानों को एग्रीस्टैक पंजीयन पूरा कराने की अपील की गई है
- बेमेतरा जिले में अब तक करीब 1.87 लाख एग्रीस्टैक पंजीयन पूरे हो चुके हैं
- करीब 1.07 लाख बकेट क्लेम एग्रीस्टैक पोर्टल पर लंबित बताए गए हैं
बेमेतरा। Chhattisgarh Farmer Good News: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने हरेली से पहले प्रदेश के किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। जिला प्रशासन ने जिले के समस्त कृषकों, हिस्सेदारों एवं भूमि स्वामियों से अपील की है कि वे 31 अगस्त 2026 तक अपना एग्रीस्टैक पंजीयन (AgriStack Farmer Registration) अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें। एग्रीस्टैक पंजीयन किसानों की भूमि एवं कृषि संबंधी जानकारी को डिजिटल रूप से व्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। भविष्य में धान खरीदी, खाद एवं बीज की उपलब्धता, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) सहित शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में यह पंजीयन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जिला प्रशासन ने किसानों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए अपने एग्रीस्टैक पंजीयन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें और यदि किसी प्रकार की कमी अथवा लंबित प्रक्रिया है, तो उसका समय रहते निराकरण कराएं। निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीयन पूर्ण नहीं होने पर संबंधित कृषक अथवा भूमि स्वामी को भविष्य में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कृषि संबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।
जिले में 1.87 लाख पंजीयन पूर्ण (Farmer AgriStack Registration)
Chhattisgarh Farmer Good News बेमेतरा जिले में एग्रीस्टैक पंजीयन को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। जिले में अब तक लगभग 1.87 लाख पंजीयन पूर्ण किए जा चुके हैं। वहीं लगभग 1.40 लाख बकेट क्लेम किए जा चुके हैं, जबकि लगभग 1.07 लाख बकेट एग्रीस्टैक पोर्टल पर लंबित प्रदर्शित हो रहे हैं। लंबित क्लेम वाले कृषकों एवं भूमि स्वामियों से अपील की गई है कि वे संबंधित कार्यालय अथवा मैदानी अमले से संपर्क कर अपने क्लेम की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें तथा आवश्यक दस्तावेज एवं प्रक्रिया पूर्ण कर लंबित प्रकरणों का निराकरण कराएं।
पटवारी से लेकर CSC तक उपलब्ध है सहायता (AgriStack Registration 2026)
एग्रीस्टैक पंजीयन एवं लंबित क्लेम के निराकरण के लिए जिले में विभिन्न स्तरों पर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कृषक अपने क्षेत्र के पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सहकारी समिति अथवा कृषक मित्र से संपर्क कर पंजीयन एवं क्लेम संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही जिले की सहकारी समितियों एवं कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से भी पंजीयन और आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराने में सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए वे आज ही अपने एग्रीस्टैक पंजीयन एवं भूमि संबंधी क्लेम की स्थिति की जांच करें। यदि पंजीयन लंबित है या भूमि संबंधी किसी जानकारी में सुधार/दावा प्रस्तुत करना आवश्यक है, तो संबंधित अधिकारी अथवा सेवा केंद्र से संपर्क कर प्रक्रिया समय पर पूर्ण कराएं।
किसान भाई-बहन ध्यान दें-समय कम है (AgriStack Registration Last Date)
Chhattisgarh Farmer Good News 31 अगस्त 2026 एग्रीस्टैक पंजीयन की अंतिम तिथि है। सभी कृषक, हिस्सेदार एवं भूमि स्वामी अपने पंजीयन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक प्रक्रिया समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें। समय पर पंजीयन कराने से कृषि संबंधी शासकीय सेवाओं एवं किसान हितैषी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया सुगम होगी।
ये भी पढ़ें
- CG Public Holiday in Tomorrow: कल बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, स्कूलों-कॉलेजों में भी छुट्टी का ऐलान, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश
- Chamoli Cloudburst Video: उत्तराखंड में बादल फटने से आया सैलाब, चंद सेकंड में बह गया पुल, खौफनाक वीडियो आया सामने
- Colombia Earthquake News: भूकंप से मचा हाहाकार, एक साथ 111 लोगों की मौत….हर तरफ मची चीख-पुकार

Facebook


