Korba Crime News : पहले शराब पार्टी, फिर महिला के साथ दो लोगों ने की ऐसी हरकत! मना करने पर उठाया खौफनाक कदम, राज़ खुलते ही मचा हड़कंप
कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र में महिला का जला हुआ शव मिलने के मामले में पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। जांच के बाद एक …

Korba Crime News
- 8 अगस्त को डुमरमुड़ा के पास महिला का जला हुआ शव मिला था।
- पुलिस ने मुख्य आरोपी किरण कुमार पटेल को गिरफ्तार किया है।
- पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जलाया गया।
कोरबा : Korba Crime News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में महिला का जला हुआ शव मिलने के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरमुड़ा के पास 8 अगस्त को मिली इस लाश के मामले में पुलिस ने जांच के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस के अनुसार, महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर उसकी हत्या की गई और पहचान छिपाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया था।
हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें महिला की पहचान ग्राम अमलडिहा निवासी के रूप में हुई। Crime News Chhattisgarh जांच में सामने आया कि घटना से पहले महिला को दो संदिग्धों, किरण कुमार पटेल और अजय कुमार धनवार के साथ देखा गया था। पुलिस ने किरण कुमार पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
महिला के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया
पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों ने डुमरमुड़ा के पास शराब का सेवन किया था। इसके बाद किरण कुमार पटेल ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसका महिला ने कड़ा विरोध किया। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने मिलकर महिला की हत्या कर दी और सबूत मिटाने की नीयत से शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी किरण कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं फरार दूसरे आरोपी अजय कुमार धनवार की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
ये भी पढ़ें
- Raipur Gang Rape Case: रायपुर में महिला से गैंगरेप, शराब पिलाकर दरिंदों ने बारी-बारी की दरिंदगी, इस इलाके में हुई वारदात से पुलिस के उड़े होश
- India Sri Lanka Test Match Free Entry: अब स्टेडियम में फ्री में मैच देख सकेंगे फैंस, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बीच क्रिकेट बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान….ऐसे मिलेगी एंट्री
- CM Dhami Rishabh Pant News: इस मशहूर क्रिकेटर के लेट नाइट Tweet पर आया CM का जवाब…अपने लिए माँगी थी ये खास चीज, जमकर वायरल हो रहा ये ऑनलाइन डिमांड
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Korba Murder Case Solved: Woman's Burnt Body Leads Police to One Arrest
कोरबा
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm