Indian Army Agniveer Recruitment 2026: इंडियन नेवी में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, 8वीं और 10वीं पास युवा कर सकते हैं आदेवन, 40 हजार रुपए मिलेगा वेतन

Indian Army Agniveer Recruitment 2026: इंडियन नेवी में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, 8वीं और 10वीं पास युवा कर सकते हैं आदेवन, 40 हजार रुपए मिलेगा वेतन

Indian Army Agniveer Recruitment 2026: इंडियन नेवी में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, 8वीं और 10वीं पास युवा कर सकते हैं आदेवन, 40 हजार रुपए मिलेगा वेतन

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 16, 2026 / 08:56 am IST
Published Date: March 16, 2026 8:21 am IST
HIGHLIGHTS
  • 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन की अंतिम तिथि
  • भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में आयोजित होगी
  • चार वर्ष की सेवा अवधि के बाद ₹11 लाख सेवा निधि पैकेज

कोरिया: Indian Army Agniveer Recruitment 2026 देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in⁠ पर ऑनलाइन पंजीयन कर आवेदन कर सकते हैं।

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण के अंतर्गत 1 से 15 जून 2026 के बीच ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

इस भर्ती के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल तथा अग्निवीर ट्रेडसमेन (8वीं एवं 10वीं पास) पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों की आयु 17½ वर्ष से 22 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है तथा पद के अनुसार 8वीं, 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1.6 किलोमीटर दौड़, पुल-अप, 9 फीट गड्ढा कूद और बैलेंसिंग बीम जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। वहीं सामान्य ड्यूटी के लिए न्यूनतम ऊंचाई लगभग 162 से 168 सेंटीमीटर, वजन लगभग 47 से 50 किलोग्राम तथा 77 सेंटीमीटर सीना (5 सेंटीमीटर फुलाव के साथ) निर्धारित किया गया है।

अग्निवीरों को चार वर्ष की सेवा अवधि के दौरान आकर्षक वेतन पैकेज दिया जाएगा। प्रथम वर्ष में लगभग 30 हजार रुपये, द्वितीय वर्ष में 33 हजार रुपये, तृतीय वर्ष में 36,500 रुपये तथा चतुर्थ वर्ष में 40 हजार रुपये मासिक पैकेज और भत्ते प्रदान किए जाएंगे। सेवा अवधि पूर्ण होने पर लगभग 11 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज भी दिया जाएगा।

प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए देश सेवा के साथ-साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं और भर्ती प्रक्रिया के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करें। साथ ही किसी भी प्रकार के दलाल या बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।