Indians Arrest in UAE: संयुक्त अरब अमीरात में 19 भारतीय गिरफ्तार, जंग के बीच कर रहे थे ऐसा काम, इधर होर्मुज मुद्दे पर बातचीत को तैयार हुआ ईरान
संयुक्त अरब अमीरात में 19 भारतीय गिरफ्तार, जंग के बीच कर रहे थे ऐसा काम, UAE orders arrest of 35 people including 19 Indians
- United Arab Emirates में 19 भारतीयों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश।
- सोशल मीडिया पर फर्जी और भ्रामक वीडियो फैलाने के आरोप में कार्रवाई।
- Abbas Araghchi ने होर्मुज जलडमरूमध्य सुरक्षा पर बातचीत की इच्छा जताई।
दुबई: Indians Arrest in UAE: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने क्षेत्रीय तनाव के बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक और मनगढ़ंत वीडियो क्लिप साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। देश की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘अमीरात समाचार एजेंसी’ (डब्ल्यूएएम) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, आरोपियों को त्वरित सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।
ताजा सूची में विभिन्न देशों के 25 लोग शामिल हैं, जिनमें 17 भारतीय हैं। यह सूची शनिवार को नामित किए गए 10 लोगों से अलग है, जिनमें दो भारतीय भी शामिल थे और जिनकी गिरफ्तारी का आदेश पहले ही दिया जा चुका है। यूएई के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमाद सैफ अल शम्सी द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह कार्रवाई डिजिटल मंच की सख्त निगरानी के बाद की गई है, जिसका उद्देश्य फर्जी जानकारी और कृत्रिम रूप से तैयार सामग्री के प्रसार को रोकना है, जो सार्वजनिक अव्यवस्था फैलाने और सामान्य स्थिरता को कमजोर करने की कोशिश करती है।
जांच और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी में पता चला कि आरोपी तीन समूहों में बंटे हुए थे और अलग-अलग गतिविधियों में शामिल थे। इनमें मौजूदा घटनाओं से जुड़े वास्तविक वीडियो क्लिप पोस्ट करना, एआई की मदद से नकली वीडियो बनाना, और सैन्य आक्रामकता करने वाले किसी देश की प्रशंसा करते हुए उसके नेतृत्व और सैन्य कार्रवाई का प्रचार करना शामिल है। यह कार्रवाई इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच की गई है।
होर्मुज मुद्दे पर बातचीत को तैयार ईरान
Indians Arrest in UAE: इधर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा को लेकर बातचीत के लिए तैयार है. कई देशों ने इस जलमार्ग पर बढ़ते हमलों के बाद ईरान से संपर्क किया है। परमाणु कार्यक्रम पर उन्होंने कहा कि फिलहाल परमाणु केंद्रों को फिर से शुरू करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने पुरानी रियायतों का जिक्र करते हुए साफ किया कि मौजूदा संघर्ष ने हालात बदल दिए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Gwalior freind Murder : शराब पार्टी के बाद जिगरी दोस्तों ने किया Unnatural सेक्स, चोट लगने पर हुआ विवाद तो युवक कर दिया खौफनाक कांड
- Benjamin Netanyahu Viral Video: क्या कर दी गई है बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या? अफवाहों के बीच इजरायली पीएम का वीडियो आया सामने, देखकर हर कोई हुआ हैरान
- Bhopal Traffic Police Figh News: बस ड्राइवर और ट्रैफिक पुलिस के बीच जमकर मारपीट, इस बात पर छिड़ी थी जंग, महिलाओं के आरोपों से मचा हड़कंप

Facebook


