CG Teacher Bharti Update: प्रदेश के कई स्कूलों में नहीं है एक भी शिक्षक, CM साय बोले- पहले होगा युक्तियुक्तकरण, फिर करेंगे टीचरों की भर्ती

CG Teacher Bharti Update: प्रदेश के कई स्कूलों में नहीं है एक भी शिक्षक, CM साय बोले- पहले होगा युक्तियुक्तकरण, फिर करेंगे टीचरों की भर्ती

CM Sai New Announcement

Modified Date: February 2, 2026 / 04:26 pm IST
Published Date: July 22, 2024 3:18 pm IST

रायपुरः CG Teacher Bharti Update छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। पहले दिन दिवंगत पूर्व विधायकों को श्रध्दाजंलि दी गई। उनके सम्मान में 5 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की गई। इसके बाद शुरू हुए प्रश्नकाल के दौरान स्कूल में शिक्षकों की मुद्दा गूंजा।

Read More : Parliament Budget Session: ‘पेपर लीक का रिकॉर्ड जरूर बनाएंगी ये सरकार’, अखिलेश का मोदी सरकार पर हमला

CG Teacher Bharti Update रायपुर ग्रामीण से भाजपा विधायक मोतीलाल साहू के सवाल के जवाब में सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि पूरे देश में 26 छात्र पर एक शिक्षक है। वहीं छत्तीसगढ़ में 21 छात्र पर एक शिक्षक है। फिर भी यहां पर शिक्षक की कमी है। कुछ अव्यवस्थाओं के चलते ऐसी स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 300 स्कूल शिक्षक विहीन है। करीब 5000 स्कूल एकल शिक्षकीय है। हमने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू की है। उसके बाद शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे। इस पर पूरक प्रश्न करते हुए कुरुद से भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने शहर के सरप्लस शिक्षकों वाले स्कूलों की जानकारी मांगी। इसके जवाब में सीएम साय ने कहा कि अभी इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। बाद में उपलब्ध करा देंगे।

Read More : Today Live News and Updates 22 July 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया इकोनॉमिक सर्वे 2023-2024… 

लगाए गए हैं इतने प्रश्न

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। जानकारी के मुताबिक अब तक 965 तारांकित व अतारांकित प्रश्न लगाए गए हैं। इसके अलावा 50 से अधिक ध्यानाकर्षण भी लगाए गए हैं। विधायक अजय चंद्राकर, भावना बोहरा कवर्धा के थाना पिपरिया स्थित गांव बिरकोना में एक किसान की हत्या के मामले में गृह मंत्री विजय शर्मा का ध्यान आकर्षित करेंगे। वहीं विधायक हर्षिता बघेल राजनांदगांव में सड़क निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति के बाद निविदा नहीं होने पर लोक निर्माण मंत्री का ध्यान आकृष्ट करेंगे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।