Janjgir Husband Wife Suicide: पति-पत्नी ने घर के आंगन में लगाई फांसी, कुछ ही देर बाद सामने आया दंपति का वो वाला वीडियो, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Janjgir Husband Wife Suicide: छत्तीसगढ़ के जांजगीर से हैरान कर देने वाली खबर साने आई है। दरअसल, यहां के एक दंपत्ति ने अचानक आत्महत्या कर ली।

janjgir suicide
- जांजगीर: पति-पत्नी ने घर के आंगन में लगाई फांसी
- पारिवारिक कारण से किया सुसाइड
- सुसाइड के पहले का वीडियो आया सामने
Janjgir Husband Wife Suicide: जांजगीर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर से हैरान कर देने वाली खबर साने आई है। दरअसल, यहां के एक दंपति ने अचानक आत्महत्या कर ली। यह मामला तब और भी पेचिदा बन गया जब दंपति का एक वीडियो सामने आया। अब इस विवाद ने तूल पकड़ लिया है। चलिए विस्तार से आपको पूरा मामला बताते हैं।
Janjgir couple suicide case: यह है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद दुखद और संवेदनशील मामला सामने आया है। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में एक पति-पत्नी ने अपने घर के आंगन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दंपति ने पारिवारिक कारणों और गहरे मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाया।
बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है। सुबह जब काफी देर तक घर के दरवाजे नहीं खुले और दोनों बाहर दिखाई नहीं दिए तो परिजनों को आशंका हुई। घर के आंगन में पहुंचने पर दोनों को फंदे पर लटका देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Janjgir News: आत्महत्या से पहले दंपति ने एक वीडियो बनाया था
मामले में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। आत्महत्या से पहले दंपति ने एक वीडियो बनाया था, जो अब सामने आया है। बताया जा रहा है कि वीडियो में उन्होंने अपनी मानसिक पीड़ा और पारिवारिक परिस्थितियों का जिक्र किया है। इसके साथ ही चार पन्नों का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में उन्होंने अपने इस फैसले के पीछे निजी कारणों का उल्लेख किया है और किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने वीडियो और सुसाइड नोट को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
खभर यह भी सामने आ रही है कि, दंपति का इकलौता बेटा एक साल पहले सड़क हादसे में चल बसा था। बेटे की अचानक मौत ने दोनों को अंदर तक तोड़ दिया था। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि बेटे की मौत के बाद से ही वे गहरे सदमे में थे और अक्सर अकेले रहते थे। हालांकि उन्होंने कभी खुलकर अपनी तकलीफ जाहिर नहीं की। माना जा रहा है कि उसी दर्द और लगातार मानसिक दबाव ने उन्हें यह कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया। घटना के बाद पूरे धरदेई गांव में मातम पसरा हुआ है।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Ind vs Pak T20 World Cup: ‘हमने बेहद खराब क्रिकेट खेला…’, भारत के खिलाफ हार पर बोले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा, अपने देश की जनता को लेकर भी कह दी बड़ी बात
- UP Crime News: देवर ने अपनी ही भाभी का किया ये हाल, इस बात को लेकर था नाराज, चार महीने पहले ही हुई थी महिला की शादी
- Kinnar Shankaracharya controversy: ‘माफी मांगें किन्नर..’, देश के पहले किन्नर शंकराचार्य को लेकर विवाद, संत समाज ने कहा-पद का इतना शौक तो, किन्नराचार्य… लिया ये बड़ा फैसला
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Janjgir Husband Wife Suicide
जांजगीर चांपा
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm