BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Jashpur Cyber Yodha: साइबर ठगी से निपटने की अनोखी पहल.. आनॅलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए ‘साइबर योद्धा’ करेंगे आपकी मदद, जानें कैसे

Jashpur Cyber Yodha: साइबर ठगी से निपटने की अनोखी पहल.. आनॅलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए ‘साइबर योद्धा’ करेंगे आपकी मदद, जानें कैसे

Jashpur Cyber Yodha/ Image source: IBC24

Jashpur Cyber Yodha/ Image source: IBC24

Bhavna Sahu
Published: 17 Apr 2025 | 2:27 pmModified: 17 Apr 2025 | 2:28 pm
HIGHLIGHTS
  1. जशपुर पुलिस ने साइबर ठगी से निपटने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की
  2. पुलिस ने 200 से अधिक 'साइबर योद्धा' तैयार किए
  3. गांव-गांव जाकर लोगों को साइबर ठगी से बचाने के लिए जागरूक करेंगे 'साइबर योद्धा'

Jashpur Cyber Yodha: पत्थलगांव। जशपुर पुलिस ने आज के डिजिटल युग में हर व्यक्ति डिजिटल हो चुका है, लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराधों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। साइबर ठगों ने ठगी का ऐसा जाल बिछाया है कि हर दिन हजारों लोग इसका शिकार हो रहे हैं। लेकिन अब छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने साइबर ठगी से निपटने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। पुलिस ने 200 से अधिक 'साइबर योद्धा' तैयार किए हैं, जो गांव-गांव जाकर लोगों को साइबर ठगी से बचाने के लिए जागरूक करेंगे।

Read More: CAF Soldier Missing Case: रहस्यमय तरीके से लापता जवान का तीन महीने बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, तारूड़ कैंप में था तैनात, पत्नी ने सीएम से लगाई गुहार 

तैयार किेए गए 228 साइबर योद्धा

दरअसल, जशपुर पुलिस ने जिला प्रशासन, यूनिसेफ और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर साइबर अपराधों के खिलाफ एक अनूठा मॉड्यूल तैयार किया है। इस मॉड्यूल के तहत 228 साइबर योद्धा तैयार किए गए हैं। दिल्ली से आए मास्टर ट्रेनरों ने इन स्वयंसेवकों के साथ-साथ 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण में साइबर ठगों की ठगी के तौर-तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। अब ये साइबर योद्धा और पुलिसकर्मी गांव-गांव, स्कूल-कॉलेजों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगे।

Read More: Raipur Nakli Paneer Exposed: रायपुर में फिर पकड़ी गई नकली पनीर की बड़ी खेप, MP के इन जिलों से हो रही थी सप्लाई, खाद्य विभाग की छापेमारी में बड़ा खुलासा

पहले चरण में 40 पिछड़ी ग्राम पंचायतों को चुना

जशपुर के एसएसपी शशि मोहन सिंह का कहना है कि इस पहल से साइबर अपराधों में कमी आएगी। पहले चरण में जशपुर जिले की 40 पिछड़ी ग्राम पंचायतों को चुना गया है, जहां साइबर योद्धा जाकर लोगों को साइबर फ्रॉड के खतरों और बचाव के तरीकों के बारे में बताएंगे। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सभी साइबर योद्धाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि साइबर फ्रॉड आज पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है, और इस पहल से निश्चित रूप से साइबर अपराधों पर अंकुश लगेगा। जशपुर पुलिस की यह पहल न केवल साइबर अपराधों के खिलाफ एक मजबूत कदम है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का भी एक अनूठा प्रयास है। उम्मीद है कि इन साइबर योद्धाओं के प्रयासों से लोग साइबर ठगी से बच सकेंगे।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: जशपुर पुलिस ने साइबर ठगी से निपटने के लिए 'साइबर योद्धा' नामक पहल शुरू की है, जिसके तहत 200 से अधिक साइबर योद्धा तैयार किए गए हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: 228 Cyber ​​Yodha prepared to deal with cyber fraud

शहर की खबरें
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm