Asaduddin Owaisi UGC Controversy: UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में क्यों फेल हुई सरकार? ओवैसी का संघ परिवार पर बड़ा हमला, कहा- संविधान की हार नहीं होने देंगे

Asaduddin Owaisi UGC Controversy: UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में क्यों फेल हुई सरकार? ओवैसी का संघ परिवार पर बड़ा हमला, कहा- संविधान की हार नहीं होने देंगे

Asaduddin Owaisi UGC Controversy: UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में क्यों फेल हुई सरकार? ओवैसी का संघ परिवार पर बड़ा हमला, कहा- संविधान की हार नहीं होने देंगे

Asaduddin Owaisi UGC Controversy/Image Source: Asaduddin Owaisi

Modified Date: February 5, 2026 / 12:18 pm IST
Published Date: February 5, 2026 12:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ओवैसी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
  • UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में क्यों फेल हुई सरकार?
  • ओवैसी ने संघ परिवार को लेकर दी कड़ी चेतावनी

आदिलाबाद, तेलंगाना: Asaduddin Owaisi UGC Controversy: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि UGC के नियमों में यह स्पष्ट किया गया था कि विश्वविद्यालयों में किसी भी अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग, दलित या आदिवासी छात्र के साथ भेदभाव नहीं होगा। इसके बावजूद इन नियमों को लेकर काफी विवाद हुआ। ओवैसी ने कहा कि भारतीय संविधान और सुप्रीम कोर्ट के फैसले वास्तविक समानता की बात करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपने नियमों का बचाव नहीं कर पाई जिसके चलते उन पर स्टे ऑर्डर जारी हो गया।

UGC नियमों पर ओवैसी का तीखा बयान (Asaduddin Owaisi Statement)

ओवैसी ने दलित समुदाय को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यही रवैया जारी रहा, तो एक दिन संघ परिवार के लोग SC/ST अत्याचार अधिनियम को भी खत्म करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय से जुड़े कानूनों की रक्षा करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही ओवैसी ने एक अलग मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ एक कट्टर भाजपा समर्थक का वीडियो देखा, जिसमें मंत्री के बारे में आपत्तिजनक और बेतुकी बातें कही जा रही थीं। ओवैसी ने कहा कि उन्हें उस व्यक्ति से कोई सहानुभूति नहीं है, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान भारत के मंत्री हैं और इस तरह का व्यवहार पूरी तरह गलत है।

ओवैसी ने असम CM को बताया ‘छोटी सोच वाला’ (Owaisi Latest Speech)

Asaduddin Owaisi UGC Controversy: ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री के एक बयान को लेकर भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री भाजपा से हैं और उन्होंने कथित तौर पर कहा कि अगर ऑटो-रिक्शा चालक “मियां” है और किराया पांच रुपये है, तो उसे चार रुपये ही दिए जाएं। ओवैसी ने कहा कि असम में “मियां” उन मुसलमानों को कहा जाता है, जिन्हें अंग्रेजों के समय खेती और काम के लिए लाया गया था और वे आज भारत के नागरिक हैं, जो बंगाली भाषा बोलते हैं। ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा से सवाल पूछते हुए कहा कि आप विकसित भारत, तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और महाशक्ति बनने की बात करते हैं। आप चांद पर घर बनाने के सपने दिखाते हैं, लेकिन एक ऑटो चालक को एक रुपया देने में भी भेदभाव करते हैं। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि यह सोच बेहद संकीर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।