Kawardha Suicide Case: शादी के लिए दबाव बना रही थी युवती, फिर अचानक युवक ने उठाया ऐसा कदम, मच गया हड़कंप, घटना के बाद सामने आई चौंकाने वाली कहानी

Ads

Kawardha Suicide Case: शादी के लिए दबाव बना रही थी युवती, फिर अचानक युवक ने उठाया ऐसा कदम, मच गया हड़कंप, घटना के बाद सामने आई चौंकाने वाली कहानी

Kawardha Suicide Case | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • लिव-इन पार्टनर ने शादी का दबाव बनाया
  • युवक ने उठाया खौफनाक कदम
  • 4 साल से लिव-इन में थे

कवर्धा: Kawardha Suicide Case लिव-इन पार्टनर को शादी के लिए दबाव बनाना महिला को भारी पड़ गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 36 वर्षीय अमीना ताज को गिरफ्तार किया है।

चार साल से थे रिलेशन में

Kawardha Suicide Case मिली जानकारी के अनुसार, मामला कवर्धा जिले के सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र का है। बताया ​जा रहा है कि मृतक आलोक दुबे करीब चार साल से अमीना के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। आरोप है कि अमीना अपने साथ निकाह करने का दबाव बना रही थी।

मानसिक प्रताड़ना का आरोप

शादी से इनकार करने पर बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर मानसिक प्रताड़ना देने का भी आरोप है। इसी दबाव से परेशान होकर आलोक ने 29 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मर्ग जांच, पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने धारा 108 बीएनएस में अपराध दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

कवर्धा आत्महत्या मामले में किसे गिरफ्तार किया गया है?

सिटी कोतवाली पुलिस ने 36 वर्षीय अमीना ताज को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

मृतक और आरोपी के बीच क्या संबंध था?

पुलिस के अनुसार, दोनों करीब चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

आरोपी महिला पर क्या आरोप लगाए गए हैं?

आरोप है कि वह शादी के लिए दबाव बना रही थी और इनकार करने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर मानसिक प्रताड़ना कर रही थी।