Gold Silver Price Down Today: सुबह-सुबह गहने खरीदारों मिली बड़ी खुशखबरी! अचानक 1.15 लाख रुपये से नीचे आ गया सोना! पितृ पक्ष शुरू होने से पहले खरीदारी का आया अच्छा मौका

Ads

Gold Silver Price Down Today: कल की गिरावट के बाद आज सोने और चांदी के दाम (Gold Silver Price Today) में भी नरमी देखी गई, जहां ग्लोबल और घरेलू दोनों बाजारों में कीमतें कम हुई है। वहीं, विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिवाली तक सोने के दाम आसमान छू सकते हैं, साथ ही चांदी में भी तेज उछाल की उम्मीद जताई जा रही है।

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 10:15 AM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 10:18 AM IST

(Gold Silver Price Down Today/Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • सोने के दाम में आज गिरावट
  • 22 कैरेट ₹1.40 लाख के आसपास
  • चांदी ₹2.44 लाख प्रति किलो

बिजनेस: Gold Silver Price Down Today: आज 25 सितंबर की सुबह को सोने के भाव में कल के मुकाबले थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। देश में 18 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) गिरकर करीब 1.15 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई है। वहीं, 22 कैरेट सोना भी सस्ता होकर लगभग 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। कल शाम से ही कीमतों में जो सुस्ती देखी जा रही थी, उसका असर आज सुबह देश के प्रमुख शहरों में भी नजर आ रहा है, जिससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है।

सोने और चांदी के दाम में गिरावट

दरअसल, देश में सोने की कीमत लगातार गिर रही है। 25 सितंबर की सुबह अधिकांश शहरों में सभी कैरेट वाले सोने के भाव (Gold Rate Today) और नीचे आ गया है। राजधानी दिल्ली में 18 कैरेट वाला सोना 1,14,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसी प्रकार सबसे ज्यादा बिकने वाला 22 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में 18 कैरेट वाले गोल्ड के रेट 1,14,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इसी तरह आज चांदी के दाम भी नीचे आ गया है। इन कीमती धातुओं के दाम में कमी की मुख्य वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली को बताया जा रहा है।

22 कैरेट वाला सोना ही क्यों खरीदें?

अगर आप गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो 22 कैरेट वाला सोना बेहतर विकल्प है क्योंकि इसमें मजबूती के साथ अच्छी शुद्धता भी मिलती है। वहीं, निवेश के नजरिए से 24 कैरेट सोना सबसे सही माना जाता है। जब भी सोना खरीदें, गहनों पर BIS हॉलमार्क और हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर जरूर देखें। अलग-अलग दुकानों पर मेकिंग चार्ज की तुलना करें और साथ ही पक्का बिल लेना न भूलें।

गहने खरीदने से पहले जानें ताजा भाव

आज शुक्रवार को सोने और चांदी के दाम (Gold Silver Price) कम हो गए है और 24 कैरेट सोना करीब 1,52,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट वाला सोना 1,14,650 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। इसी तरह देश में चांदी के भाव घटकर (Silver Price Today) 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर मिल रहा है। जबकि चेन्नई में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,49,900 रुपये है जो देश में सबसे अधिक है।

आज प्रमुख शहरों में सोने का भाव प्रति 10 ग्राम (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 18 कैरेट सोना (₹) 22 कैरेट सोना (₹) 24 कैरेट सोना (₹)
Delhi Gold Price Today ₹1,14,650 ₹1,40,090 ₹1,52,820
Mumbai Gold Price Today ₹1,14,500 ₹1,39,940 ₹1,52,670
Ahmedabad Gold Price Today ₹1,14,550 ₹1,39,990 ₹1,52,720
Chennai Gold Price Today ₹1,17,690 ₹1,39,990 ₹1,52,720
Kolkata Gold Price Today ₹1,14,500 ₹1,39,940 ₹1,52,670
Hyderabad Gold Price Today ₹1,14,500 ₹1,39,940 ₹1,52,670
Jaipur Gold Price Today ₹1,14,650 ₹1,40,090 ₹1,52,820
Bhopal Gold Price Today ₹1,14,550 ₹1,39,990 ₹1,52,720
Lucknow Gold Price Today ₹1,14,650 ₹1,40,090 ₹1,52,820
Chandigarh Gold Price Today ₹1,14,650 ₹1,40,090 ₹1,52,820

इन्हें भी पढ़ें:

25 सितंबर को 24 कैरेट सोने का भाव कितना है?

24 कैरेट सोना करीब ₹1,52,820 प्रति 10 ग्राम के आसपास है।

22 कैरेट सोने की कीमत कितनी है?

22 कैरेट सोना करीब ₹1,40,090 प्रति 10 ग्राम पर है।

गहने खरीदने के लिए कौन-सा सोना बेहतर है?

आभूषणों के लिए 22 कैरेट सोना आमतौर पर इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इसमें शुद्धता के साथ मजबूती भी होती है।

आज चांदी का भाव कितना है?

चांदी करीब ₹2,44,900 प्रति किलोग्राम पर है, जबकि चेन्नई में इसका भाव ₹2,49,900 प्रति किलोग्राम बताया गया है।