Kawardha woman dead body case/Photo Credit: IBC24
Kawardha woman dead body case: कवर्धा में एक 32 वर्षीय महिला की नग्न अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला लोहारा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि मृतिका, जिसकी पहचान बिलेसिया छेदिया के रूप में हुई है, खेत में काम करने गई थी, जिसकी लाश देर रात शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। शव पर सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। इलाके में दहशत का माहौल है।