Khairagarh Student Suicide News: ‘मैं पढ़ाई करने जा रही हूं’… कहकर कमरे में गई 8वीं की छात्रा, फिर उठाया खौफनाक कदम! इस हाल में देख परिजनों के उड़ गए होश
Khairagarh Student Suicide News: 'मैं पढ़ाई करने जा रही हूं'… कहकर कमरे में गई 8वीं की छात्रा, फिर उठाया खौफनाक कदम! इस हाल में देख परिजनों के उड़ गए होश
Khairagarh Student Suicide News/Image Source: symbolic
- खैरागढ़ में 15 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या
- पढ़ाई के बहाने कमरे में गई
- उठाया खौफनाक कदम
खैरागढ़: Khairagarh Student Suicide News: जिले के खैरागढ़ ब्लॉक से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
खैरागढ़ ब्लॉक से हृदयविदारक खबर (Khairagarh Suicide Case)
Khairagarh Student Suicide News: जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात लगभग 8 बजे की है। छात्रा ने पहले अपने पिता को चाय बनाकर दी। इसके बाद “मैं पढ़ाई करने जा रही हूं” कहकर वह अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ समय बाद जब वह बाहर नहीं आई तो परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो छात्रा अपनी मां की साड़ी के सहारे कमरे के मेयार (छत की लकड़ी) से बने फंदे पर लटकी हुई थी।
15 साल की बच्ची ने फांसी लगाई (Class 8 Student Death)
Khairagarh Student Suicide News: सूचना मिलते ही जालबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और सहेलियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें
- अब इन अभ्यर्थियों को मिलेगी तत्काल नियुक्ति! हाई कोर्ट ने दिया राज्य सरकार को आदेश, 5 लाख रुपए का हर्जाना भी देना होगा
- बीजापुर में ‘लाल आतंक’ पर अंतिम प्रहार, जंगलों में बिछ गईं इतने वर्दीधारी नक्सलियों की लाशें, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

Facebook


