सवाल आपका है

Student Khoman Lal Sahu: छत्तीसगढ़ के किसान के बेटे ने किया अद्भुत अविष्कार… अब छोटे से गांव से सीधे जापान तक, इंटरनेशनल साइंस प्रोग्राम 2025 के लिए हुआ चयन

Student Khoman Lal Sahu | Image Source | IBC24

Student Khoman Lal Sahu | Image Source | IBC24

खैरागढ़: Student Khoman Lal Sahu:  छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के एक छोटे से गाँव भरदाकला से निकले मेधावी छात्र खोमन लाल साहू ने अपने असाधारण प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच से न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे राज्य का मान बढ़ाया है। पीएम श्री डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय के छात्र खोमन का चयन जापान सरकार द्वारा संचालित प्रतिष्ठित सकुरा साइंस हाई स्कूल प्रोग्राम 2025 के लिए हुआ है।

Read More : Mainpat Double Murder: पत्नी का गैर मर्द से अफेयर नहीं देखा गया… शक में पति ने टंगिया से बीवी और बच्चे को काट डाला, डबल मर्डर से मचा हड़कंप

Student Khoman Lal Sahu:  यह कार्यक्रम दुनिया भर के मेधावी छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए अनुभवों और नवाचारों से परिचित कराता है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व खोमन का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) नई दिल्ली द्वारा किया गया है जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। यह पहली बार नहीं है जब खोमन ने अपनी वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया हो।

Read More : Congress MLA Baleshwar Sahu: कांग्रेस विधायक पर मारपीट और गोली मारने की धमकी का आरोप, पड़ोसी के रिश्तेदार ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Student Khoman Lal Sahu:  इससे पहले भी उसने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय इन्स्पायर मॉडल प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व किया था। अब जापान में खोमन को विश्व के अन्य प्रतिभाशाली छात्रों के साथ मिलकर आधुनिक विज्ञान और तकनीकी शोध कार्यों को करीब से देखने और सीखने का सुनहरा अवसर मिलेगा। यह अनुभव न केवल उसके व्यक्तिगत विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा बल्कि भविष्य में उसे विज्ञान के क्षेत्र में बड़े योगदान देने के लिए भी प्रेरित करेगा।

Read More : Corona News: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर के बाद जबलपुर में भी कोरोना के नए वैरिएंट की एंट्री, 80 वर्षीय बुजुर्ग पॉज़िटिव, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

Student Khoman Lal Sahu:  खैरागढ़ की विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि न केवल खैरागढ़ बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिये गर्व की बात है कि एक छोटे से गांव का बच्चा अब जापान में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होगा और वहां के लोग यहां की प्रतिभा को देखेंगे।

Exit mobile version