सवाल आपका है

Mainpat Double Murder: पत्नी का गैर मर्द से अफेयर नहीं देखा गया… शक में पति ने टंगिया से बीवी और बच्चे को काट डाला, डबल मर्डर से मचा हड़कंप

Mainpat Double Murder | Image Source | IBC24

Mainpat Double Murder | Image Source | IBC24

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां चरित्र पर शक के चलते एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की धारदार टंगिया से हत्या कर दी और फिर 5 वर्षीय बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया। इस जघन्य वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Read More : Raksham Kidnapping Case: खाटूश्याम मंदिर से किडनैप हुआ बालक रक्षम मिला मथुरा के गांव में, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

मिली जानकारी के अनुसार घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की है। जहां आरोपी पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी संदेह के चलते उसने आपा खो बैठा और घर में रखी टंगिया से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इस खौफनाक मंजर को उसका 5 वर्षीय बेटा देख रहा था।

Read More : Lakshman Singh Expulsion Order: दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से बाहर.. राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दिया था बयान, देखें निष्कासन आदेश

पिता को हत्या करते देख बच्चे ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे भी जान से मार डाला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कमलेश्वरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Exit mobile version