Korba Murder Case: खेत में रोपा लगा रही थी पत्नी, तभी हुआ कुछ ऐसा... शराबी पति ने पीट-पीटकर मार डाला /image: Social Media
कोरबा। Korba Murder Case: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का मामला सामने आया है, यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी का मर्डर कर दिया। बताया जा रहा है कि बांगो थाना क्षेत्र में खेत में रोपा लगाने के दौरान पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी को मार डाला। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
Korba Murder Case मिली जानकारी के अनुसार, ठाड़पखना निवासी गंगोत्री बाई मंझवार (35) शनिवार को अपने पति जगमोहन मंझवार के साथ खेत में रोपा लगाने गई थी। इस दौरान पति-पत्नी ने शराब पी। दोपहर जब परिवार के अन्य लोग खेत से लौट गए। इसके बाद खेत में गंगोत्री और जगमोहन मौजूद थे। कुछ देर बाद गंगोत्री और जगमोहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और पति ने पीट-पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। महिला के चेहरे, सिर और माथे पर चोट के निशान मिले है।
इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी जगमोहन मंझवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
Korba Murder Case परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। उन्होंने जगमोहन के एक अन्य महिला से अवैध संबंधों को भी विवाद की वजह बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें