Road Accident News: सड़क पर ही मचा हड़कंप, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, दो लोगों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी

Ads

Road Accident News: सड़क पर ही मचा हड़कंप, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, दो लोगों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी

  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 02:00 PM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 02:01 PM IST

Road Accident News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • कंटेनर ट्रक की टक्कर
  • मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत
  • चालक फरार

बदायूं: Road Accident News उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मंगलवार रात तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। (UP Road Accident News) पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा कुंवरगांव थाना क्षेत्र के बदायूं-आंवला मार्ग पर बदल गांव के निकट हुआ। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन को कुंवरगांव थाने में खड़ा कर फरार हो गया।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल

Road Accident News पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि बादल गांव निवासी छविराम (32) अपने दोस्त ललेई गांव निवासी ब्रजभान (30) को उसके गांव छोड़ने जा रहा था। दोनों मोटरसाइकिल से बदायूं-आंवला मार्ग पर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बादल गांव के पास सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामले की जांच शुरू

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहाँ हुआ?

बदायूं-आंवला मार्ग पर बदल गांव के पास।

मृतकों की पहचान किस रूप में हुई?

छविराम (32) और ब्रजभान (30)।

हादसे के बाद चालक ने क्या किया?

कंटेनर को थाने में खड़ा कर फरार हो गया।