Korba Hanuman Mandir Todfod: शिव मंदिर में लगाई आग.. हनुमान मंदिर का ताला तोड़ा, छत्तीसगढ़ के इस जिले में आस्था पर चोट की कोशिश, युवक पहुंचा सलाखों के पीछे
Korba Hanuman Mandir Todfod: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के जटगा क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया। एक युवक ने इलाके के मंदिरों में घुसकर जमकर उत्पात मचाया, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
KORBA NEWS/ image source: IBC24
Korba Hanuman Mandir Todfod: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के जटगा क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया। एक युवक ने इलाके के मंदिरों में घुसकर जमकर उत्पात मचाया, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पहले एक शिव मंदिर को निशाना बनाया, जहां उसने आग लगा दी। आगजनी की इस घटना से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
Korba Mandir Todfod: मंदिर का ताला तोड़कर अंदर मचाया उत्पात
इतना ही नहीं, आरोपी ने पास के हनुमान मंदिर का ताला तोड़ दिया और वहां भी तोड़फोड़ की। इसके बाद उसने शिवलिंग को उखाड़कर पास के तालाब में फेंक दिया, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और पुलिस को तुरंत सूचना दी गई।
Jatga village incident Chhattisgarh: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित खैरवार को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी धाराओं में केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Apple MacBook Air M5 Price Drops: अचानक धड़ाम हुई Apple MacBook Air M5 की कीमत, ये प्रीमियम लैपटॉप अब सीधे 1,00,000 रुपये से नीचे, खरीदने वालों की लगी भीड़!
- Mann Ki Baat 133rd Episode : प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम! काले हिरणों के संरक्षण पर फिदा हुए पीएम, सीएम साय ने जताया आभार
- Mandi Nirikshak Bharti Exam: पुरुष अभ्यर्थियों ने लड़कियों के सामने बनियान पहनकर दी परीक्षा! इस नियम का दिया गया हवाला, छत्तीसगढ़ में एक और एग्जाम को लेकर बवाल

Facebook


