Apple MacBook Air M5 Price Drops: अचानक धड़ाम हुई Apple MacBook Air M5 की कीमत, ये प्रीमियम लैपटॉप अब सीधे 1,00,000 रुपये से नीचे, खरीदने वालों की लगी भीड़!
Apple MacBook Air M5 Price Drops: विजय सेल्स पर Apple MacBook Air M5 पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। बैंक ऑफर लागू करने के बाद इसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये तक आ जाती है। यह प्रीमियम लैपटॉप सीमित समय के लिए इस आकर्षक ऑफर में उपलब्ध है, इसलिए खरीदने का मौका जल्दी खत्म हो सकता है।
(Apple MacBook Air M5 Price Drops/ Image Credit: Apple)
- Apple MacBook Air M5 पर विजय सेल्स में बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है
- बैंक ऑफर्स के बाद कीमत करीब 1 लाख रुपये तक पहुंच जाती है
- नया M5 चिप पहले से कई गुना तेज परफॉर्मेंस देता है
Apple MacBook Air M5 Price Drops: Apple का नया MacBook Air M5 अब पहले से काफी सस्ता मिल रहा है। अगर आप लंबे समय से नया मैकबुक लेने की सोच रहे थे। तो यह ऑफर आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। विजय सेल्स पर इस प्रीमियम लैपटॉप पर भारी छूट दी जा रही है। बैंक ऑफर्स जोड़ने के बाद इसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये के आसपास आ जाती है जो इसे और आकर्षक बनाती है।
कीमत और उपलब्ध ऑफर्स (Price and Available Offers)
MacBook Air M5 के 13 इंच मॉडल में 16GB रैम और 512GB SSD मिलती है। इसकी असली कीमत 1,19,900 रुपये है। लेकिन विजय सेल्स पर यह 1,13,890 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ ही कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। American Express EMI कार्ड से खरीदने पर 12,500 रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं ICICI, Axis और SBI क्रेडिट कार्ड पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इन सभी ऑफर्स के बाद इसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये के करीब रह जाती है।
M5 चिप की दमदार परफॉर्मेंस (M5 chip Performance)
इस मैकबुक की सबसे बड़ी खासियत इसका नया M5 चिप है। कंपनी का दावा है कि यह M1 मॉडल के मुकाबले AI कामों में 9.5 गुना तक तेज है। इसमें 10-कोर CPU और 10-कोर GPU दिया गया है। जिससे यह मल्टीटास्किंग, वीडियो एडिटिंग और हैवी कामों के लिए बहुत अच्छा है। कंपनी का कहना है कि यह पिछली पीढ़ी से लगभग चार गुना तेज परफॉर्मेंस देता है। जिससे काम और भी आसान हो जाता है।
डिस्प्ले, बैटरी और प्रीमियम फीचर्स (Display, Battery and Features)
MacBook Air M5 में 13.6 इंच और 15.3 इंच Liquid Retina डिस्प्ले का विकल्प मिलता है। इसमें 512GB तक स्टोरेज दी गई है और यह स्टरलाइट, मिडनाइट, स्काई ब्लू और सिल्वर रंगों में उपलब्ध है। इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब 18 घंटे तक चल सकता है। इसमें 12MP Center Stage कैमरा, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 जैसे नए फीचर्स भी शामिल हैं। हल्का डिजाइन और प्रीमियम लुक इसे छात्रों, प्रोफेशनल्स और क्रिएटर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Stock Split: अब इस शेयर में निवेशकों की एंट्री होगी बेहद आसान! 10 हिस्सों में बंटने वाला है ये स्टॉक, रिकॉर्ड डेट आया सामने
- PhotoJournalist Raghu Rai Death News : नहीं रहे भारत के ये दिग्गज फोटो जर्नलिस्ट! जिनकी लेंस ने बदली थी भारत की तस्वीर, 83 की उम्र में ली आखिरी सांस
- Indore Weather Update: 42 डिग्री की आग उगलती गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश, पढ़िए मौसम विभाग ने क्या बताया

Facebook


