Raipur Bendri Dam Accident: रायपुर के इस डैम में फिर एक हादसा.. मछली पकड़ने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आया युवक, जानें किस जगह से रिकवर हुई लाश
रायपुर के उरला स्थित बेंद्री डैम में मछली पकड़ने गए युवक आशीष टोप्पो की तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाकर घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर पथरीडीह पुल के पास शव बरामद किया।
Raipur Bendri Dam Death News || Image- IBC24 News Archive
- मछली पकड़ते समय तेज बहाव में बहा युवक, हुई मौत।
- एसडीआरएफ ने ढाई किलोमीटर दूर से शव बरामद किया।
- उरला के बेंद्री डैम में फिर दर्दनाक हादसा सामने आया।
रायपुर: राजधानी रायपुर के उरला थाना इलाके के बेंद्री डैम में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। (Raipur Bendri Dam Death News) मछली पकड़ने गए एक युवक की तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक का शव बरामद किया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मछली पकड़ने के दौरान हादसा
जानकारी के मुताबिक़ जशपुर का रहने वाला आशीष टोप्पो उरला के एक स्टील कंपनी में मजदूरी करता था। सोमवार को छुट्टी होने की वजह वह अपने कुछ दोस्तों के साथ बेंद्री डैम में मछली पकड़ने गया था। बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने के दौरान नदी पार करते समय आशीष अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। उसके दोस्त तैरना नहीं जानते थे, लिहाजा वह भी आशीष को नहीं बचा पाएं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पथरीडीह पुल के पास लाश बरामद
घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ रायपुर की टीम को बुलाया गया। (Raipur Bendri Dam Death News) देर शाम चले सर्च ऑपरेशन के दौरान घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर पथरीडीह पुल के पास आशीष टोप्पो की लाश बरामद कर ली गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इन्हें भी पढ़ें:
प्रधान के इस्तीफे से खत्म नहीं होगा नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: शिवसेना (उबाठा)
पूजा प्रिसिजन का एसएमई आईपीओ 28 जुलाई को खुलेगा, मूल्य दायरा 285-301 रुपये प्रति शेयर
‘हर थाली में बिहारी तरकारी’ लक्ष्य के लिए बुनियादी ढांचे, विपणन में तेजी लाने के निर्देश
महाराष्ट्र के अमरावती में विषाक्त भोजन के सेवन के बाद 100 से अधिक आदिवासी छात्र अस्पताल में भर्ती
ठाणे की अदालत ने महिला के मुकरने के बाद व्यक्ति को दुष्कर्म के मामले में बरी किया

Facebook


